फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Xi Jinping calls for 'mutually acceptable solutions' to resolve South China Sea dispute as he visits Vietnam

Xi Jinping: अमेरिका-वियतनाम की नजदीकियों से परेशान जिनपिंग हनोई में; दक्षिण चीन सागर विवाद पर दिया बड़ा बयान

Tue, 12 Dec 2023 09:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, हनोई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Dec 2023 09:55 PM IST
सार

छह साल में शी जिनपिंग की यह पहली यात्रा है। हनोई और बीजिंग के बीच दक्षिण चीन सागर पर खटास के चलते अमेरिका के साथ वियतनाम का नजदीकियां बढ़ी हैं। जिसको लेकर चीन बौखलाया हुआ है।
 

विज्ञापन
Xi Jinping calls for 'mutually acceptable solutions' to resolve South China Sea dispute as he visits Vietnam
शी जिनपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दक्षिण चीन सागर में बढ़ते तनाव के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग वियतनाम की यात्रा पर है। इस दौरान उन्होंने दक्षिण चीन सागर पर विवाद के समाधान की बात की। दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे जिनपिंग ने कहा कि इसे सुलझाने के लिए बीजिंग और हनोई दोनों को 'परस्पर स्वीकार्य समाधान' ढूंढना चाहिए।  

विज्ञापन


बता दें छह साल में शी जिनपिंग की यह पहली यात्रा है। हनोई और बीजिंग के बीच दक्षिण चीन सागर पर खटास के चलते अमेरिका के साथ वियतनाम का नजदीकियां बढ़ी हैं। जिसको लेकर चीन बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन


जिनपिंग ने की वियतनाम के नेताओं संग वार्ता
अपने दो दिवसीय दौरे के क्रम में  शी अपनी पत्नी पेंग लियुआन के साथ हनोई पहुंचे हैं। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। जिसके बाद, चीनी राष्ट्रपति ने वियतनाम के साथी नेताओं के साथ गहन दौर की बातचीत की। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच एक नई रेल परियोजना सहित कई नए सौदों पर वार्ता हुई। इस दौरान शी ने बीजिंग और हनोई से दक्षिण चीन सागर विवाद का पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने और दीर्घकालिक क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने का आह्लान किया। शी ने कहा कि इस क्षेत्र में विवाद को खत्म करने के लिए दोनों पक्षों के नेताओं को आम समझ पर काम करने, समुद्री मुद्दों पर मतभेदों को ठीक से प्रबंधित करने और संयुक्त रूप से पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान तलाशने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें वियतनाम, फिलीपींस, मलेशिया, ब्रुनेई और ताइवान के साथ दक्षिण चीन सागर पर अपना दावा करता है। वहीं चीन भी इसके अधिकांश  हिस्से पर चीन भी अपना दावा करता है। शी की यह वियतनाम यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह चीन और फिलीपींस के बीच बढ़ते तनाव और हाल के दिनों में चीनी और फिलीपीन जहाजों के बीच कई टकरावों के बीच हो रही है। साथ ही चीन, वियतनाम के जापान और अमेरिका के साथ बढ़ती नजदीकियों से भी चिंतित है। हाल ही में बाइडन की हनोई यात्रा के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव और भी गहराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed