फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   XBB Omicron new variant seen in India

Omicron XBB Variant : देश में ओमिक्रॉन का XBB वैरिएंट मिला, 59 जीनोम सीक्वेंसिंग के बाद आया सामने

Sat, 15 Oct 2022 05:42 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 15 Oct 2022 05:42 AM IST
सार

वैज्ञानिकों के अनुसार, भारत में अब तक 59 जीनोम सीक्वेंसिंग में एक्सबीबी वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं रोगियों की संख्या के आधार पर देखें तो करीब 82 कोरोना मरीजों में यह उप वैरिएंट मिला है।

विज्ञापन
XBB Omicron new variant seen in India
Omicron - फोटो : iStock

विस्तार

देश में ओमिक्रॉन का एक और नया उप वैरिएंट मिला है। वैज्ञानिकों ने इसे एक्सबीबी का नाम दिया है जो ओमिक्रॉन से जुड़े सभी उप वैरिएंट में सबसे अधिक गंभीर माना जा रहा है। अभी तक यह उप वैरिएंट बांग्लादेश, यूरोप और उत्तरी अमेरिका के कुछ हिस्सों में था लेकिन बीते कुछ महीनों में ही ये भारत के कई राज्यों तक पहुंचा है।

विज्ञापन


इनमें प. बंगाल, ओड़िशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान शामिल हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, भारत में अब तक 59 जीनोम सीक्वेंसिंग में एक्सबीबी वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं रोगियों की संख्या के आधार पर देखें तो करीब 82 कोरोना मरीजों में यह उप वैरिएंट मिला है।
विज्ञापन


ऐसे बनता है नया वैरिएंट
नई दिल्ली स्थित सीएसआईआर-आईजीआईबी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद स्कारिया ने बताया कि जब किसी एक मरीज के शरीर में दो उप वैरिएंट का मिलाप होता है तो उनसे एक और नया वैरिएंट बनता है और वह उस मरीज के जरिए समाज के दूसरे लोगों के शरीर में प्रवेश करता है। हालांकि, यह प्रक्रिया काफी दुर्लभ होती है लेकिन इससे इन्कार भी नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगापुर में आया उछाल
भारतीय वैज्ञानिकों के अनुसार, बीते कुछ सप्ताह में सिंगापुर में कोरोना के मामलों में काफी तेजी से उछाल है। यहां संक्रमण के चलते मरने वालों की संख्या भी बढ़ी है। अभी तक प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर इसे ओमिक्रॉन के नए उप वैरिएंट एक्सबीबी का असर बताया जा रहा है जो टीकाकरण के बाद भी लोगों को संक्रमित कर सकता है और एंटीबॉडी का स्तर भी कम कर सकता है।


संक्रमण के 2,678 नए मामले मिले, 10 मौत
देश में कोरोना के 2,678 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान 10 मरीजों की मौत हुई है। कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 4,46,23,997 हो गई है, जबकि सक्रिय मामले 26,583 पर पहुंच गए है। इसके अलावा, अब तक 5,28,857 लोगों की मौत हुई है। भारत में दैनिक संक्रमण दर 1.13 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 1.07 प्रतिशत दर्ज की गई है। अब तक देश में 4,40,68,557 लोग संक्रमित होने के बाद ठीक हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed