रेलवे की बड़ी लापरवाही महाराष्ट्र जाने वाली ट्रेन को पहुंचा दिया मध्य प्रदेश
मंगलवार को दिल्ली से करीब 2500 किसान को लेकर विशेष ट्रेन निकली थी महाराष्ट्र के कोल्हापुर जाने के लिए लेकिन मध्यप्रदेश पहुंच गई। किसान जंतर मंतर पर आयोजित किसान यात्रा प्रोट्स्ट रैली कर महाराष्ट्र के कोल्हापुर जाने के लिए ट्रेन में बैठे थे, लेकिन ट्रेन ने उन्हें मध्यप्रदेश पहुंचा दिया है।
ये भी पढ़ें: हार्दिक पटेल बोले- कांग्रेस ने मानी हमारी बात, जीत के बाद दिया जाएगा पाटीदारों को आरक्षण
ट्रेन करीब 160 किलोमीटर गलत रूट पर चली गई। सूत्रों ने बताया कि मथुरा स्टेशन पर रेलवे अधिकारियों ने गलत सिग्नल दे दिया और फिर ट्रेन महाराष्ट्र जाने के बजाए मध्यप्रदेश पहुंच गई। वो यात्री जो कोल्हापुर जा रहे थे इस गलतफहमी की वजह से काफी परेशान हैं।
मथुरा स्टेशन पर गलत सिग्नल मिलने की वजह से बदल गया ट्रेन का रास्ता
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक रेलवे ने गलती में सुधार करते हुए ट्रेन को बानमोर से ग्वालियर के रास्ते मथुरा के लिए रवाना कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेन मथुरा से वापस कोटा, सूरत, मुंबई होते हुए कोल्हापुर जाएगी। फिलहाल इस ट्रेन के गुरुवार सुबह 6 बजे तक कोल्हापुर पहुंचने की संभावना है।
ट्रेन गलत रास्त पर जाने से यात्री काफी डरे हुए हैं और उनका कहना है कि अच्छा हुआ कि कोई हादसा नहीं हुआ अगर गलत रुट की वजह से कोई अनहोनी हो जाती तो कौन जिम्मेदार होता।