फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wrestlers Protest: Khap Panchayat in Muzaffarnagar today

पहलवान बनाम बृजभूषण : पश्चिमी यूपी-हरियाणा के सियासी अखाड़ा बनने से भाजपा सतर्क, मुजफ्फरनगर में खाप पंचायत आज

Thu, 01 Jun 2023 05:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 01 Jun 2023 05:35 AM IST
सार

पहलवानों के समर्थन में बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के सौरम में 12 साल बाद सर्वखाप पंचायत बुलाई गई है। इसे लेकर क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को आगाह किया है।

विज्ञापन
Wrestlers Protest: Khap Panchayat in Muzaffarnagar today
Wrestlers protest - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय कुश्ती महासंघ के निवर्तमान अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का आंदोलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश और हरियाणा में केंद्रित होने की संभावना से भाजपा सतर्क हो गई है। पहलवानों के समर्थन में बृहस्पतिवार को मुजफ्फरनगर के सौरम में 12 साल बाद सर्वखाप पंचायत बुलाई गई है। इसे लेकर क्षेत्रीय भाजपा नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व को आगाह किया है।

विज्ञापन


सौरम में अंतिम सर्वखाप पंचायत किसान नेता महेंद्र सिंह टिकैत के आग्रह पर साल 2011 में बुलाई गई थी। कृषि कानूनों के खिलाफ हुए बड़े आंदोलन में भी यहां सर्वखाप पंचायत नहीं हुई। यही कारण है, बृहस्पतिवार की पंचायत को खासा महत्व दिया जा रहा है। पश्चिम यूपी के एक नेता ने बताया, उन्होंने और कई दूसरे नेताओं ने पार्टी नेतृत्व को आगाह किया है। सर्वखाप पंचायत के बाद सिंह बनाम पहलवानों के दंगल का केंद्र पश्चिम उत्तर प्रदेश बन सकता है, क्योंकि पहलवानों ने पहली बार हरियाणा को छोड़ कर पश्चिम उत्तर प्रदेश से जुड़े किसान नेता राकेश टिकैत और नरेश टिकैत पर अंतिम फैसला छोड़ दिया है। 
विज्ञापन


बीच का रास्ता निकालने का आग्रह
भाजपा नेता ने बताया कि नेतृत्व से विवाद में बीच का रास्ता निकालने का आग्रह किया गया है। इससे पहले, जाट आरक्षण और कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन में पार्टी इस बिरादरी की नाराजगी को हरियाणा तक सीमित करने और कृषि कानूनों की वापसी के बाद डैमेज कंट्रोल करने में सफल रही थी। इन दोनों मामलों से इतर सिंह बनाम पहलवानों का मामला दो जातियों की लड़ाई बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चढूनी ने मुंडलाना में बुलाई महापंचायत
हरियाणा में भी पहलवानों के आंदोलन में किसान नेता खुलेतौर पर कूद पड़े हैं। भाकियू (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम चढूनी ने कहा कि हमने चार जून को मुंडलाना में महापंचायत बुलाई है, जहां आंदोलन की रूपरेखा तय करेंगे। वहीं, भाकियू (टिकैत) के प्रदेशाध्यक्ष रतन मान ने कहा कि सौरम में जो फैसला होगा, उसी आधार पर हरियाणा में आंदोलन तेज किया जाएगा। किसान नेताओं का मकसद एक होने के बावजूद  बड़ा आंदोलन खड़ा करने के लिए फिलहाल इनके सुर और ताल नहीं मिल रहे हैं।

  • विनेश फोगाट के पैतृक गांव में चरखी दादरी के बलाली में भी ग्रामीण आंदोलन के लिए तैयार हो रही है।

दिल्ली पुलिस की सफाई, पूरी संवेदनशीलता से हो रही जांच
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि बृजभूषण सिंह के खिलाफ जांच अभी चल रही है, मामले की जांच पूरी संवेदनशीलता के साथ हो रही है। पुलिस को यह सफाई इसलिए देनी पड़ी कि उसके एक आला अफसर ने बुधवार कोदावा किया था कि सिंह के खिलाफ सबूत नहीं मिले हैं। पर, एक घंटे में ही पुलिस दावे से पीछे हट गई। बाद में, पुलिस प्रवक्ता ने बताया, महिला पहलवानों की ओर से दायर मामले अभी विचाराधीन हैं। अदालत में रिपोर्ट दाखिल करने से पहले कुछ भी करना प्रक्रिया के खिलाफ होगा।

पुलिस जांच का इंतजार करें पहलवान, बोले अनुराग ठाकुर
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पहलवानों को पुलिस की जांच खत्म होने का इंतजार करना चाहिए। पुलिस, सुप्रीम कोर्ट और खेल मंत्रालय पर भरोसा करना चाहिए। जांच तक ऐसा कुछ भी नहीं करना चाहिए जिससे खेल और खिलाड़ियों को नुकसान हो।

समर्थन में सड़क पर ममता
पहलवानों से बदसलूकी के विरोध में प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी बुधवार को कोलकाता में रैली में शामिल हुईं। ममता ने हाथ में तख्ती ले रखी थी, जिस पर न्याय की मांग का नारा लिखा गया था। रैली में पूर्व खिलाड़ी भी शामिल हुए।



दोष साबित हुआ तो फांसी लगा लूंगाः सिंह
बृजभूषण सिंह ने फिर सफाई दी कि अगर उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक भी मामला साबित हो जाता है, तो वह खुद फांसी लगा लेंगे। उन्होंने कहा, गंगा में पदक बहाने से मुझे फांसी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed