{"_id":"5fcd31058ebc3ecfe32617a5","slug":"wrestler-kartar-singh-will-meet-the-president-today-and-return-the-awards-of-veteran-players","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिग्गज खिलाड़ियों के लौटाए अवॉर्ड आज राष्ट्रपति को देने जाएंगे पहलवान करतार सिंह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दिग्गज खिलाड़ियों के लौटाए अवॉर्ड आज राष्ट्रपति को देने जाएंगे पहलवान करतार सिंह
Mon, 07 Dec 2020 01:06 AM IST
Kuldeep Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
पहलवान करतार सिंह
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों के समर्थन में विश्व चैंपियनशिप, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाले दिग्गज खिलाड़ियों के अवार्ड आज राष्ट्रपति को लौटाए जाएंगे। इन खिलाड़ियों ने अपने अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद अवॉर्ड सरकार को लौटाने का एलान किया है।
विज्ञापन
बीमारी के चलते खुद नहीं आ सके तो एशियन गेम्स में दो बार स्वर्ण विजेता के हाथ भेजे अवॉर्ड
बीमारी के कारण कई खिलाड़ी दिल्ली नहीं आ सके तो उन्होंने एशियन गेम्स में दो बार स्वर्ण पदक विजेता पद्मश्री पहलवान करतार सिंह के हाथों अपने अवार्ड सरकार को वापस भिजवाए हैं। करतार सिंह 30 दिग्गज खिलाड़ियों के अवॉर्ड लेकर रविवार शाम दिल्ली पहुंचे और सोमवार को इन्हें राष्ट्रपति को वापस करने जाने की कोशिश करेेंगे।
विज्ञापन
बास्केटबॉल खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी सज्जन सिंह चीमा, ओलंपिक मेडलिस्ट हॉकी खिलाड़ी मुखबेन सिंह, वेटलिफ्टर तारा समेत कई खिलाड़ी बीमारी के कारण नहीं आ सके। करतार ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति से समय मांगा है, लेकिन उन्हें समय नहीं मिला है। वह कल राष्ट्रपति भवन जाकर सभी अवॉर्ड वापस करने की कोशिश करेंगे। वह अर्जुन अवॉर्डी हॉकी खिलाड़ी गुरमेल सिंह, राजबीर कौर के साथ सभी अवॉर्ड को भरकर साथ लाए हैं।
विज्ञापन
करतार का कहना है कि पंजाब के खिलाड़ियों ने किसानी करके ही देश को पदक दिलाए हैं। अब उनका फर्ज है कि किसानों के लिए वह अपने अवॉर्ड को लौटा दें। अवॉर्ड देने वालों में द्रोणाचार्य अवॉर्डी बाक्सिंग कोच जीए संधू, अर्जुन अवार्डी जयपाल सिंह, हॉकी खिलाड़ी अजीत सिंह, शॉट पुटर बलविंदर सिंह भी शामिल हैं।
द्रोणाचार्य अवार्ड वापस देंगे पाल सिंह संधू
इंदिरापुरम (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले द्रोणाचार्य अवॉर्डी वेटलिफ्टिंग कोच पाल सिंह संधू भी किसानों के समर्थन में अपना अवॉर्ड लौटाएंगे। पाल सिंह ने अमर उजाला से कहा कि वह 1996 में मिला द्रोणाचार्य अवॉर्ड और विशिष्ट सेवा मेडल किसानों के लिए वापस करने जा रहे हैं। वह किसानों के साथ हैं। उनकी जड़ें पंजाब से जुड़ी हैं। वह अपना अवॉर्ड वापस कर किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे।