फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Would rather jump into well than join Congress: Gadkari recalls his reply to politician's advice

‘कुएं में कूद जाऊंगा, पर..’: जब कांग्रेस नेता ने दिया था हाथ मिलाने का प्रस्ताव, गडकरी ने बताया क्या दिया जवाब

Sat, 17 Jun 2023 12:19 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 17 Jun 2023 12:19 PM IST
सार

गडकरी शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा में नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस दौरान अपने राजनीतिक शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी की यात्रा के बारे में बात की। 

विज्ञापन
Would rather jump into well than join Congress: Gadkari recalls his reply to politician's advice
नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक घटना को याद करते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने खुलासा किया कि एक बार एक नेता ने उन्हें कांग्रेस में शामिल होने की सलाह दी थी, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था कि वह पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करेंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने पिछले नौ वर्षों में देश में कांग्रेस के 60 वर्षों के शासन की तुलना में दोगुना काम किया है।

विज्ञापन

नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने भाजपा के लिए काम करने के अपने शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी की यात्रा के बारे में बात की। 

विज्ञापन

पुराने मित्र की सलाह को किया याद

उन्होंने दिवंगत कांग्रेस नेता श्रीकांत जिचकर द्वारा एक बार दी गई सलाह को भी याद किया। गडकरी ने बताया कि ये उस वक्त की बात है, जब मैं छात्र नेता था। तब मेरे एक दोस्त ने कहा था कि तुम एक अच्छे इंसान हो। तुम्हारा राजनीतिक भविष्य अच्छा है। आपको कांग्रेस में शामिल हो जाना चाहिए। इस पर मैंने कहा था कि मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बजाय कुएं में कूदना पसंद करूंगा क्योंकि मुझे कांग्रेस पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा की विचारधारा मजबूत

गडकरी ने आगे कहा कि जिचकर ने मुझसे कहा था कि आपकी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है। इस पर मेरा जवाब था कि मुझे भाजपा और उसकी विचारधारा पर पूरा भरोसा है और मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आरएसएस की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के अपने पुराने दिनों को याद किया। साथ ही खुद में मूल्य स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सराहना की। 

कई बार टूटी कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कांग्रेस जबसे बनी है कई बार टूट चुकी है। हमें अपने देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए। अपने 60 साल के शासन में कांग्रेस ने 'गरीबी हटाओ' का नारा दिया, लेकिन निजी फायदे के लिए कई शिक्षण संस्थान खोले। 

पीएम मोदी की सराहना 

साथ ही, गडकरी ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के अपने दृष्टिकोण के लिए पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। कांग्रेस अपने 60 साल के शासन में जितना काम नहीं कर पाई, उससे दोगुना काम भाजपा सरकार ने पिछले नौ साल में किया है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ दिन पहले जब वह उत्तर प्रदेश में थे तो उन्होंने लोगों से कहा था कि 2024 के अंत तक यूपी की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed