{"_id":"5f579ef28ebc3e6a08248a93","slug":"world-war-ii-bomb-explodes-in-a-junkyard-in-nagaland-one-killed-four-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड में एक कबाड़ में द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का बम फटा, एक की मौत, चार जख्मी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगालैंड में एक कबाड़ में द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का बम फटा, एक की मौत, चार जख्मी
Tue, 08 Sep 2020 08:40 PM IST
Rajeev Rai
पीटीआई, दीमापुर
पीटीआई, दीमापुर
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 08 Sep 2020 08:40 PM IST
विज्ञापन
धमाके में ध्वस्त हुई इमारत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगालैंड के दीमापुर जिले में हुए बम विस्फोट में एक कबाड़ी वाले की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह बम दूसरे विश्व युद्ध के समय का था। इस मामले में पुलिस उपायुक्त (जोन-1) डॉ नईम मुस्तफा ने बताया कि विस्फोट बर्मा कैंप इलाके में हुआ है। कबाड़ का सामान लेने वाला शख्स बम को तोड़ने के लिए इसपर हथौड़े मार रहा था। उन्होंने बताया कि शक है कि बम द्वितीय विश्व युद्ध के जमाने का है।
विज्ञापन
विस्फोट की वजह से उनका घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। मुस्तफा ने बताया कि एक महिला समेत सभी चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन