{"_id":"65f502a143a9c42e6f0f5c65","slug":"world-updates-us-uk-pakistan-afghanistan-china-australia-middle-east-international-news-2024-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"World Updates: 'अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में 11वें से 5वें स्थान पर भारत, जल्द तीसरे नंबर पर', जयशंकर का दावा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
World Updates: 'अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में 11वें से 5वें स्थान पर भारत, जल्द तीसरे नंबर पर', जयशंकर का दावा
Sat, 16 Mar 2024 11:15 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:15 AM IST
सार
World News: अपने संबोधन में जयशंकर ने कहा कि दुनिया ने देखा कि भारत ने कैसे कोविड-19 महामारी का सामना किया। हमने करीबन 100 देशों को वैक्सीन भेजी। हम विदेशों में भी अपने नागरिकों का ध्यान रखते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए हमने गंगा, कावेरी और अजय जैसे अभियान चलाए।
विज्ञापन
दुनिया की खबरें
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय विदेश मंत्री जयशंकर प्रसाद ने बताया कि पूरी दुनिया भारत को अब एक ऐसे देश के रूप में देखती है, जो अपनी परेशानियों का हल खुद ही निकाल सकता है। उन्होंने कहा कि देश अपने उपभोक्ता हितों, ऊर्जा विकल्पों और राष्ट्र सुरक्षा के लिए खड़ा हुआ है। जयशंकर ने आगे कहा कि आज का भारत अलग है।
अपने संबोधन में जयशंकर ने कहा, "दुनिया ने देखा कि भारत ने कैसे कोविड-19 महामारी का सामना किया। हमने करीबन 100 देशों को वैक्सीन भेजी। हम विदेशों में भी अपने नागरिकों का ध्यान रखते हैं। उनकी सुरक्षा के लिए हमने गंगा, कावेरी और अजय जैसे अभियान चलाए।"
उन्होंने आगे कहा, "वैश्विक विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी अर्थव्यवस्था में आठ फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एक दशक तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की रैंकिंग में भारत 11वें स्थान पर था, जो कि अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है और बहुत जल्द तीसरे स्थान पर होगा।" जयशंकर ने बताया कि भारत आज पूर्व और पश्चिम में कॉरिडोर पर काम कर रहा है, जो एशिया के जरिए एटांटिक को पैसिफिक से जोड़ेगा।

सिंगापुर, फिलीपींस और मलयेशिया के दौरे पर जाएंगे जयशंकर
केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर 23 से 27 मार्च तक विदेश दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह सिंगापुर, फिलीपींस और मलयेशिया का दौरा करेंगे। इस यात्रा का लक्ष्य तीनों देशों के साथद्विपक्षीय संबंधों का बढ़ाने पर केंद्रित है।