फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Updates Sri Lanka arrests Indian fishermen for alleged poaching in its waters

World Updates: श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र से 21 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, अवैध तरीके से सीमा पार करने का आरोप

Thu, 07 Dec 2023 03:03 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 07 Dec 2023 03:03 PM IST
सार

 भारतीय मछुआरों के साथ उनके चार ट्रॉलर को बुधवार को मन्नार और कोविलन के पूर्वोत्तर जल क्षेत्र में जब्त कर लिया गया है। नौसेना ने बताया कि 2023 में श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र से अबतक 195 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
World Updates Sri Lanka arrests Indian fishermen for alleged poaching in its waters
भारतीय मछुआरे (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र से 21 भारतीय मछुआरों को अवैध तरीके से सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ श्रीलंका की गिरफ्त में भारतीय मछुआरों की संख्या 195 हो गई। भारतीय मछुआरों के साथ उनके चार ट्रॉलर को बुधवार को मन्नार और कोविलन के पूर्वोत्तर जल क्षेत्र में जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन


नौसेना ने बताया कि 2023 में श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र से  अबतक 195 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।  भारत और श्रीलंका के बीच विवादास्पद मुद्दों में मछुआरों का मुद्दा अहम है। यहां तक कि श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने पाल्क जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की। 
विज्ञापन


 पशुपतिनाथ मंदिर के आसपास एक सप्ताह के लिए मांस-शराब पर प्रतिबंध 
नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर के आसपास गुरुवार से एक सप्ताह के लिए मांस, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। काठमांडू में जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ) के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंदू त्योहार बाला चतुर्दशी के कारण यह कदम उठाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काठमांडू में जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ) ने  कहा कि यह आदेश 7 दिसंबर से 13 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में गौशाला मित्रपार्क रोड, पश्चिम में पशुपति क्षेत्र, उत्तर में गौशाला तिलगंगा रिंग रोड और दक्षिण में मित्रापार्क-उमाकुंड-गौरीघाट से गुहरिश्वरी तक मांस, शराब और नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed