{"_id":"6571917f2d9bb191870bc158","slug":"world-updates-sri-lanka-arrests-indian-fishermen-for-alleged-poaching-in-its-waters-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"World Updates: श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र से 21 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, अवैध तरीके से सीमा पार करने का आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
World Updates: श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र से 21 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, अवैध तरीके से सीमा पार करने का आरोप
Thu, 07 Dec 2023 03:03 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 07 Dec 2023 03:03 PM IST
सार
भारतीय मछुआरों के साथ उनके चार ट्रॉलर को बुधवार को मन्नार और कोविलन के पूर्वोत्तर जल क्षेत्र में जब्त कर लिया गया है। नौसेना ने बताया कि 2023 में श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र से अबतक 195 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
भारतीय मछुआरे (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र से 21 भारतीय मछुआरों को अवैध तरीके से सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ श्रीलंका की गिरफ्त में भारतीय मछुआरों की संख्या 195 हो गई। भारतीय मछुआरों के साथ उनके चार ट्रॉलर को बुधवार को मन्नार और कोविलन के पूर्वोत्तर जल क्षेत्र में जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
नौसेना ने बताया कि 2023 में श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र से अबतक 195 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। भारत और श्रीलंका के बीच विवादास्पद मुद्दों में मछुआरों का मुद्दा अहम है। यहां तक कि श्रीलंकाई नौसेना के जवानों ने पाल्क जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की।
विज्ञापन
पशुपतिनाथ मंदिर के आसपास एक सप्ताह के लिए मांस-शराब पर प्रतिबंध
नेपाल के काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ मंदिर परिसर के आसपास गुरुवार से एक सप्ताह के लिए मांस, शराब और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। काठमांडू में जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ) के अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिंदू त्योहार बाला चतुर्दशी के कारण यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
काठमांडू में जिला प्रशासन कार्यालय (डीएओ) ने कहा कि यह आदेश 7 दिसंबर से 13 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व में गौशाला मित्रपार्क रोड, पश्चिम में पशुपति क्षेत्र, उत्तर में गौशाला तिलगंगा रिंग रोड और दक्षिण में मित्रापार्क-उमाकुंड-गौरीघाट से गुहरिश्वरी तक मांस, शराब और नशीले पदार्थों पर प्रतिबंध है।