18 साल के लड़के ने बनाया दुनिया का सबसे छोटा सेटेलाइट, NASA ने किया लॉन्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे छोटे 64 ग्राम वजन वाले उपग्रह को नासा ने लॉन्च किया। यह उपग्रह तमिलनाडु के पल्लापत्ती के रहने वाले 18 साल के रिफथ शरूक ने बनाया था। अपने द्वारा बनाए गए उपग्रह को लॉन्च होने से रिफथ शरूक बेहद खुश हैं। हालांकि पहले ही बताया गया था कि रिफथ के बनाए दुनिया के इस सबसे छोटे सेटेलाइट को नासा 21 जून को लांच करेगा। जिसका वजन सिर्फ 64 ग्राम है।
Chennai: Students who built the world's smallest satellite, rejoice after its launch. The satellite weighing 64 grams was launched by NASA. pic.twitter.com/ak7NP9KzUO
— ANI (@ANI_news) June 22, 2017विज्ञापन
बता दें कि रिफथ ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति और वैज्ञानिक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर इस सेटेलाइट का नाम 'कलामसैट' रखा है। भारतीय छात्र का बनाया हुआ यह पहला प्रायोगिक सैटेलाइट होगा, जिसे नासा साउडिंग रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजेगा। इस सैटलाइट को एक 'क्यूब्स इन स्पेस' नाम के एक कॉम्पिटिशन के माध्यम से चुना गया। जिसका आयोजन 'नासा' और 'आई डूडल लर्निंग' नाम के एक ऑर्गनाइजेशन ने संयुक्त रूप से किया था।
रिफत ने कहा कि इस सैटेलाइट के मिशन की समय सीमा 240 मिनट की होगी। यह छोटा सेटेलाइट अंतरिक्ष के सूक्ष्म गुरुत्वाकर्षण वातावरण में 12 मिनट चलेगा। सैटेलाइट के बारे में रिफत का कहना है, 'सैटेलाइट का मुख्य काम थ्रीडी प्रिंटेड कार्बन फाइबर की क्षमता को डेमोनस्ट्रेट करना है।' रिफत ने कहा कि उसका सैटेलाइट रेनफोर्स्ड कार्बन फाइबर पॉलीमर से बना हुआ है। उन्होंने कहा, 'हमने कुछ कंपोनेंट्स विदेश से मंगाए और कुछ अपने देश से ही मिले हैं।' वहीं, रिफथ ने दुनिया का सबसे छोटा सेटेलाइट बनाकर अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी कामयाबी हासिल की।