फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World's first global center for traditional medicine sestablished in Gujarat Agreement between WHO and Ayush Ministry

समझौता: गुजरात में स्थापित होगा दुनिया का पहला पारंपरिक दवाओं का ग्लोबल सेंटर, WHO के साथ हुआ करार 

Sat, 26 Mar 2022 03:13 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 26 Mar 2022 03:13 PM IST
सार

इस योजना पर 25 करोड़ डॉलर खर्च किए जाएंगे। आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

विज्ञापन
World's first global center for traditional medicine sestablished in Gujarat Agreement between WHO and Ayush Ministry
आयुष मंत्रालय व डब्ल्यूएचओ के बीच एमओयू साइन किया गया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विज्ञापन

पारंपरिक दवाओं पर शोध के लिए विश्व का पहला ग्लोबल सेंटर गुजरात के जामनगर में स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए आयुष विभाग और विश्व स्वास्थ्य संगठन के बीच 25 मार्च को जिनेवा में समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। इस योजना पर 25 करोड़ डॉलर खर्च किए जाएंगे। आयुष मंत्रालय के सचिव पद्मश्री वैद्य राजेश कोटेचा और डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस एडनॉम ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

इस पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात के जामनगर में वैश्विक केंद्र दुनिया को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि, वैश्विक केंद्र दुनिया को बेहतर और किफायती चिकित्सा समाधान मुहैया कराने में मददगार होगा। 

विज्ञापन
21 अप्रैल को होगा भव्य भूमि पूजन 

विश्व के पहले ग्लोबल सेंटर की स्थापना के लिए 21 अप्रैल को भूमि पूजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी हिस्सा ले सकते हैं। जीसीटीएम पारंपरिक चिकित्सा के लिए पहला और विश्व का एकमात्र वैश्विक केंद्र (कार्यालय) होगा। यह पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों, उत्पादों और मानकों के लिए ठोस साक्ष्य उपलब्ध कराएगा। यह न केवल भारत बल्कि दुनिया भर में अच्छे स्वास्थ्य कल्याण को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed