देश में एक बार फिर मोदी सरकार, जानिए क्या कहती है पाकिस्तान समेत दुनियाभर की मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों पर देश की मीडिया तो अपनी नजरें लगातार गड़ाए हुए है ही, साथ ही दुनियाभर की मीडिया को भी इस बात का इंतजार है इस बार भारत में किसकी सरकार बनेगी? वैसे तो रुझान देखते ही दुनियाभर के नेताओं की तरफ से प्रधानमंत्री मोदी को बधाईयां मिलने लगी हैं। श्रीलंका के प्रधानमंत्री से लेकर इजरायल, चीन और जापान के प्रधानमंत्री तक, सबने पीएम मोदी को बधाई दी है। आइए जानते हैं दुनियाभर की मीडिया लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों को किस तरह कवर कर रही है और उसपर क्या कहती है?
पाकिस्तान की मीडिया तो अपने अवाम को पल-पल की अपडेट दे रही है। 'द डॉन' की वेबसाइट चुनावी नतीजों पर लाइव अपडेट्स चला रही है। साथ ही उसने यह भी बताया कि क्यों लोगों ने मोदी को ही वोट दिया?
न्यूयॉर्क टाइम्स ने लिखा है, 'हिंदू राष्ट्रवाद की राजनीति के ब्रांड बन चुके मोदी ने पूरी दुनिया में भारत की जो मजबूत छवि पेश करने की कोशिश की थी, उसने देश के 91 करोड़ मतदाताओं को पूरी तरह प्रभावित किया।'
द गार्डियन ने लिखा है, 'नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने आसानी से जीत हासिल करती दिख रही है। उन्हें रोकने की तमाम कोशिशें की गईं, लेकिन जनता ने एक बार फिर उनपर भरोसा जताया।'