फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World listens when India speaks: LS Speaker Om Birla in US

Om Birla: ओम बिरला ने भारतीय लोकतंत्र का खासियत बताई, बोले- भारत जब कुछ कहता है तो दुनिया ध्यान से सुनती है

Sat, 27 Aug 2022 08:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 27 Aug 2022 08:39 PM IST
सार

लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, बिरला ने भारतीय छात्रों और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान देश के विकास पर विस्तार से चर्चा की।

विज्ञापन
World listens when India speaks: LS Speaker Om Birla in US
Om Birla - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शनिवार को अमेरिका में प्रवासी भारतीयों और भारतीय छात्रों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश की आवाज दुनियाभर में सुनी जाती है। भारत का लोकतंत्र सबसे गतिशील और जीवंत है, इसलिए भारत जब भी कुछ कहता है, तो दुनिया उसे पूरे ध्यान से सुनती है। दरअसल, ओम बिरला अमेरिका के दौरे पर हैं। इस दौरान वे बोस्टन पहुंचने पर हार्वर्ड विश्वविद्यालय और मैसाचुसेट्स प्रौद्योगिकी संस्थान (एमआईटी) पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन


बिरला ने कहा कि हमारा लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है। इसने भारत के विकास को रफ्तार प्रदान की है। भारतीय लोकतंत्र सबसे गतिशील और जीवंत है। भारत की आवाज दुनियाभर में गूंजती है। आज भारत जब कुछ कहता है तो दुनिया उसे पूरे ध्यान से सुनती है।
विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय के मुताबिक, बिरला ने भारतीय छात्रों और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत के दौरान देश के विकास पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीयों को उनकी कार्य नैतिकता और संस्कृति के कारण दुनियाभर में बहुत सम्मान दिया जाता है। उन्होंने ग्रामीण विकास और महिला सशक्तीकरण जैसे मुद्दों पर भी बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed