फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World largest cargo plane Beluga XL makes another landing at Kolkata airport news in hindi

West Bengal: सबसे बड़े मालवाहक विमान की कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग, चालक दल के आराम और ईंधन के लिए उतरा

Mon, 14 Oct 2024 11:07 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 14 Oct 2024 11:07 AM IST
सार

विमान मंगलवार को साढ़े तीन बजे बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा। विमान के 13 अक्तूबर को कोलकाता एयरपोर्ट पर लौटने की उम्मीद थी, लेकिन इसमें 24 घंटे की देरी हो गई।

विज्ञापन
World largest cargo plane Beluga XL makes another landing at Kolkata airport news in hindi
बेगुला एक्सएल - फोटो : ANI

विस्तार

दुनिया के सबसे बड़े मालवाहक विमान बेलुगा एक्सएल ने सोमवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। चीन के तियानजिन बिंहई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद विमान को सुबह के 5.47 बजे कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया। कोलकाता एयरपोर्ट पर लैंडिंग का उद्देश्य चालक दल के सदस्यों के लिए आराम, एफडीटीएल (फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन) और ईंधन भरना है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकर के प्रवक्ता ने इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


विमान मंगलवार को साढ़े तीन बजे बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए रवाना होगा। विमान के 13 अक्तूबर को कोलकाता एयरपोर्ट पर लौटने की उम्मीद थी, लेकिन इसमें 24 घंटे की देरी हो गई। बेलुगा विमान आठ अक्तूबर को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरा था। बता दें कि बेगुला एक्सएल बेलुगा एसटी का अपग्रेडेड वर्जन है। विमान की लंबाई 207 फीट और ऊंचाई 67 फीट है। विमान के विंग्स का फैलाव 197 फीट और 10 इंच है। 
विज्ञापन


कोलकाता एयरपोर्ट के अधिकारियों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विमान के लैंडिंग पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "पहली बार, कोलकाता के एनएससीबीआई (नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल) एयरपोर्ट ने एयरबस बेलुगा एक्सएल का स्वागत किया। चालक दल के आराम, एफडीटीएल और ईंधन भरने के लिए उड़ान कोलकाता में रुकी है। यह पूर्वी भारत का एकमात्र एयरपोर्ट है जो विमान को संभालने के लिए सुसज्जित है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed