फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Eyesight Day: Protect your eyesight workplace adopt these measures

World Eyesight Day: कार्यस्थल पर अपनी दृष्टि का करें बचाव, अपनाएं ये उपाय

Thu, 12 Oct 2023 07:40 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 12 Oct 2023 07:40 AM IST
सार

डॉक्टरों का कहना है कि टैबलेट, कंप्यूटर और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के साथ आंखों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। आजकल कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (सीवीएस) लगभग सभी को प्रभावित कर रहा है। 

विज्ञापन
World Eyesight Day: Protect your eyesight workplace adopt these measures
आंखें - फोटो : istock

विस्तार

लोगों में दृष्टि बचाने को लेकर जागरूकता लाने के लिए दृष्टि दिवस मनाया जाता है। 2023 के लिए अतंरराष्ट्रीय अंधता निवारण एजेंसी ने थीम "काम के समय अपनी रोशनी से प्यार करें" रखी है।
विज्ञापन


दिल्ली एम्स के डॉ राजेन्द्र प्रसाद सेंटर फॉर ऑप्थाल्मिक साइंसेज के प्रमुख डॉ. जेएस टिटियाल बताते हैं, देश में दृष्टिबाधा के मामले लगभग सभी आयु वर्ग में है। अंधापन या खराब दृष्टि व्यक्तियों की शिक्षा, रोजगार के अवसरों और जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, दुनिया भर में दो अरब से ज्यादा लोगों को निकट या दूर की दृष्टि हानि है। इनमें से करीब 50% मामलों को समय पर रोका जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दृष्टि संबंधी विभिन्न दोष क्या हैं?

मायोपिया या निकट-दृष्टि दोष 
इसमें व्यक्ति पास की वस्तुओं को तो देख सकता है, लेकिन दूर की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता। यह तब होता है, जब आंख की पुतली लंबी हो जाती है।
हाइपरमेट्रोपिया या दूर दृष्टि दोष
इस स्थिति में व्यक्ति दूर की वस्तुओं को तो देख सकता है लेकिन पास की वस्तुओं को स्पष्ट नहीं देख सकता। पीड़ित व्यक्ति पास की वस्तुओं को तिरछी नजर से देखता है।
जरा दृष्टि दोष
इसमें आस-पास की वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता का क्रमिक नुकसान हो जाता है। इसके लक्षण आमतौर पर 40 साल की उम्र के आसपास शुरू होते हैं और 65 साल तक गंभीर हो जाते हैं।
मोतियाबिंद
इसमें आंख का लेंस उत्तरोत्तर धुंधला होता जाता है। मोतियाबिंद में व्यक्ति के नेत्र के लेंस के ऊपर एक झिल्ली (अपारदर्शी हो जाना) बन जाती है। मोतियाबिंद से आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है।

असरदार व्यायाम
  • पामिंग: हाथों को आपस में रगड़ें और फिर अपनी आंखें बंद करें। हाथों को आंखों पर रखें और 3-5 मिनट तक गहरी सांस लें।
  • पलक झपकना: सचेत रूप से पलकें झपकने और आंसू निकलने से आंखों को मदद मिलती है, जो हमारी आंखों को नमी प्रदान करती है।
  • नियम: डिजिटल उपकरणों के कारण होने वाले तनाव को रोकने के लिए, एक्सपोजर के हर 20 मिनट में बस 20 सेकंड के लिए लगभग 20 फुट दूर की किसी चीज़ को देखें।

कंप्यूटर विजन सिंड्रोम से बचें
डॉक्टरों का कहना है कि टैबलेट, कंप्यूटर और स्मार्टफोन के बढ़ते उपयोग के साथ आंखों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना बहुत महत्वपूर्ण हो गया है। आजकल कंप्यूटर विजन सिंड्रोम (सीवीएस) लगभग सभी को प्रभावित कर रहा है। 

लोग अपने दिन का एक बड़ा हिस्सा इन उपकरणों को दे रहे हैं, जिसकी वजह से सिरदर्द, आंखों में जलन, आंखों की थकान और धुंधली दृष्टि जैसी समस्याएं विकसित होना सामान्य है। परेशानियों से बचने के लिए इन उपकरणों के इस्तेमाल में एक अंतराल जरूर लेकर आएं ताकि आपके अंगों और दृष्टि को थोड़ा आराम भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed