फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World City Cultural Forum: Kejriwal to represent India at the conference, Mayor of London sent invitation

विश्व शहर सांस्कृतिक मंच: भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे केजरीवाल,  लंदन के मेयर ने दिया न्योता

Fri, 02 Apr 2021 10:26 PM IST
सुरेंद्र जोशी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 02 Apr 2021 10:26 PM IST
सार

  • केजरीवाल भारत संस्कृति पर देश का पक्ष रखेंगे
  • फोरम में विश्व के 40 देश हैं सदस्य

विज्ञापन
World City Cultural Forum: Kejriwal to represent India at the conference, Mayor of London sent invitation
Delhi CM Arvind Kejriwal - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘वर्ल्ड सिटीज कल्चर फोरम’ (विश्व शहर सांस्कृतिक मंच) में दिल्ली और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। वे इस मंच के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने भारतीय संस्कृति पर देश का पक्ष रखेंगे। लंदन के मेयर सादिक खान ने इसके लिए न्योता भेजा है। 

विज्ञापन


फोरम में लंदन, टोक्यो और न्यूयॉर्क सहित दुनिया भर के 40 शहर शामिल हैं। इन शहरों को अपनी संस्कृतियों के माध्यम से पूरी दुनिया में एक विशेष पहचान हासिल करने का गौरव हासिल है। इस साल इस कार्यक्रम की थीम ‘द फ्यूचर ऑफ कल्चर’ रखी गई है। यह कई विनाशकारी चुनौतियों और कोरोना संकट के मद्देनजर दिल्ली की संस्कृति को एक बार पुन: स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली को बनाएंगे सांस्कृतिक केंद्र
इस प्रतिनिधित्व पर टिप्पणी करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि संस्कृतियों  में वैश्विक समस्याओं से निबटने की अद्भुत क्षमता होती है। ये उपाय पूरी तरह प्राकृतिक तरीकों से सुसज्जित होते हैं जो बाद में पर्यावरण की दृष्टि से भी समस्या का कारण नहीं बनते हैं। यही कारण है कि वे चाहेंगे कि दिल्ली पूरी दुनिया में भारतीय संस्कृति के केंद्र के रूप में जानी जाए। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली को भारत की संस्कृतियों का केंद्र बनाने के लिए हर संभव उपाय करेगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन


मेयर सादिक खान ने न्योता भेजा
लंदन के मेयर सादिक खान से मिले निमंत्रण पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केजरीवाल ने कहा कि इस चुनौतीपूर्ण दौर में यह प्रासंगिक विषय है। दुनिया भर के लोगों ने अलगाव में संघर्ष किया है, यह कला और संगीत ने ही हमें जुड़े रहने और संकट से निपटने में मदद की है। उन्होंने कहा कि रचनात्मकता ने कोविड-19 से निपटने के लिए दुनिया को उम्मीद और शक्ति प्रदान की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed