फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Blood Donor Day: On World Blood Donor Day, on June 14, blood testing will be free in all hospitals of th

पहल: मेडिकल कॉलेजों में बनेगा रक्तदाताओं का डाटा बैंक, 14 जून को सभी अस्पतालों में निशुल्क होगी रक्त की जांच

Thu, 13 Jun 2024 05:56 AM IST
विशांत श्रीवास्तव परीक्षित निर्भय
परीक्षित निर्भय Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 13 Jun 2024 05:56 AM IST
सार

 केंद्र सरकार नई पहल शुरू करने जा रही है। 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर देश के सभी अस्पतालों में लोगों की निशुल्क रक्त जांच की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र जारी कर दिया है।


 

विज्ञापन
World Blood Donor Day: On World Blood Donor Day, on June 14, blood testing will be free in all hospitals of th
Blood Test - फोटो : istock

विस्तार

आपातस्थिति में रक्तदाता तक पहुंचने के लिए केंद्र सरकार नई पहल शुरू करने जा रही है। इसके तहत देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में ब्लड डोनर रजिस्ट्री यानी रक्तदाताओं का डाटा बैंक तैयार किया जाएगा। इसी योजना के तहत 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर देश के सभी अस्पतालों में लोगों की निशुल्क रक्त जांच की जाएगी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को पत्र जारी किया
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को इस संबंध में पत्र भी जारी कर दिया है। केंद्र की इस पहल से न सिर्फ लोगों को उनके रक्त समूह के बारे में पता होगा, बल्कि अस्पतालों के पास भी अलग-अलग समूह वाले लोगों की जानकारी मौजूद होगी। आपातस्थिति में अस्पताल की ओर से इन लोगों से संपर्क किया जा सकता है, ताकि मरीज का जीवन बचाया जा सके।

विज्ञापन
 

अक्सर लोगों को अपने ब्लड ग्रुप का पता नहीं होता है

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस साल केंद्र के साथ साथ सभी राज्यों के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों को इस अभियान से जोड़ने के लिए कहा है। उन्होंने कहा, अक्सर ऐसे लोग मिलते हैं जिन्हें अपने ब्लड ग्रुप के बारे में नहीं पता होता। वहीं दूसरी ओर अस्पतालों के पास भी स्थानीय ब्लड डोनर की जानकारी नहीं होती है। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि अस्पताल के नजदीक ही कोई ओ या ए ग्रुप वाला व्यक्ति हो जिसकी मदद से किसी मरीज की जान बचाई जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
 

दो लाख से अधिक अस्पतालों में चलेगा अभियान

अधिकारी के मुताबिक, इसका एक ही समाधान है जिसे लेकर राज्यों को निर्देश दिए गए। देश में 700 से ज्यादा सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज हैं। इनके अस्पतालों के अलावा देश में सामुदायिक, प्राथमिक और जिला स्तर के अस्पताल भी हैं। करीब दो लाख से अधिक अस्पतालों में 14 जून को एक साथ अभियान चलाया जाएगा जहां स्थानीय लोगों की जानकारी, उनका नाम, पहचान, मोबाइल नंबर और आपातकालीन संपर्क का ब्यौरा लेने के साथ साथ उनके ब्लड ग्रुप की जांच भी होगी।

केंद्र रखेगा निगरानी

मंत्रालय ने राज्यों से कहा है कि ग्राम पंचायत, ब्लॉक और जिला स्तर पर अभियान चलाया जाएगा, जिसकी प्राथमिक जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी। इसकी प्रगति रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को सौंपनी होगी ताकि पता चल सके कि देश के कितने अस्पतालों में रजिस्ट्री का लाभ हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed