फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   World Bicycle Day Tomorrow : nationwide program of cycle rallies, Anurag Thakur will pedal with 750 cyclists in Delhi

World Bicycle Day Tomorrow : साइकिल रैलियों का राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम कल, मंत्री अनुराग ठाकुर 750 साइकिल चालकों संग पैडल मारेंगे

Thu, 02 Jun 2022 03:28 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 02 Jun 2022 03:28 PM IST
सार

विश्व साइकिल दिवस पर हो रही इस पहल के माध्यम से एक ही दिन में 1.29 लाख युवा साइकिल चालकों द्वारा कुल 9.68 लाख से ज्यादा किलोमीटर का सफर किया जाएगा।

विज्ञापन
World Bicycle Day Tomorrow : nationwide program of cycle rallies, Anurag Thakur will pedal with 750 cyclists in Delhi
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : @ianuragthakur

विस्तार

शुक्रवार तीन जून को विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया जाएगा। इस मौके पर साइकिल रैलियों के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम होगा। इसका शुभारंभ केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम से करेंगे। इस दौरान वे 750 युवा साइकिल चालकों के साथ 7.5 किलोमीटर साइकल चलाएंगे। 

विज्ञापन

 

विश्व साइकिल दिवस पर हो रही इस पहल के माध्यम से एक ही दिन में 1.29 लाख युवा साइकिल चालकों द्वारा कुल 9.68 लाख से ज्यादा किलोमीटर का सफर किया जाएगा। देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानी में और देश भर के 75 प्रतिष्ठित स्थानों पर साइकिल रैलियां निकाली जाएंगी। 

विज्ञापन


देशभर में साइकिल रैलियां निकालने का मकसद लोगों को शारीरिक फिटनेस के लिए रोजाना साइकिल चलाने के लिए प्रेरित व प्रोत्साहित करना और मोटापे, आलस्य, तनाव, चिंता, बीमारियों आदि से मुक्ति दिलाना है। आम नागरिकों द्वारा साइकिल चलाने से प्रदूषण व कार्बन उत्सर्जन में भी कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा मामले और खेल मंत्रालय आजादी के अमृत महोत्सव 'भारत@75' के तहत विश्व साइकिल दिवस मना रहा है। मंत्रालय के दो अग्रणी युवा संगठन  नेहरू युवा केंद्र (NYKS) और राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सहयोग से एक साथ चार गतिविधियों का आयोजन कर रहा है। इनमें दिल्ली में विश्व साइकिल दिवस का शुभारंभ, 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की राजधानियों, देश के 75 प्रसिद्ध स्थलों और सभी ब्लॉक में साइकिल रैलियां शामिल है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed