{"_id":"5f04b1052ea9e658fe7a524a","slug":"world-bank-will-provide-400-million-aid-to-namami-gange-program-for-ganga-revival","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाा पुनरोद्धार के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम को 40 करोड़ डॉलर की सहायता देगा विश्वबैंक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गंगाा पुनरोद्धार के लिए नमामि गंगे कार्यक्रम को 40 करोड़ डॉलर की सहायता देगा विश्वबैंक
Tue, 07 Jul 2020 10:59 PM IST
Rajeev Rai
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 07 Jul 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
world bank
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा नदी के पुनरोद्धार के लिए नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा शुरू की गई नमामि गंगे परियोजना को विश्वबैंक आर्थिक मदद देगा। इसके तहत विश्व बैंक नमामि गंगे कार्यक्रम को 40 करोड़ डॉलर की ऋण सहायता देगा।
विज्ञापन
विश्वबैंक ने मंगलवार को कहा कि दूसरी राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन परियोजना से नदी का प्रदूषण कम करने और नदी बेसिन का प्रबंधन मजबूत करने में मदद मिलेगी। विश्वबैंक ने बयान में कहा कि इस 40 करोड़ डॉलर में से 38.1 करोड़ डॉलर ऋण के रूप में और 1.9 करोड़ डॉलर प्रस्तावित गारंटी के रूप में होंगे।
विज्ञापन
इस 38.1 करोड़ डॉलर के ऋण करार पर भारत सरकार की ओर से आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव समीर कुमार खरे और विश्वबैंक के भारत में कार्यवाहक निदेशक कैसर खान ने हस्ताक्षर किए।’’ गारंटी वाले पक्ष पर बात में व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन