{"_id":"5ef7d8473c6e44675c1ad778","slug":"world-bank-sanctioned-45-billion-rupees-for-namami-gange-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमामि गंगे के लिए विश्व बैंक ने मंजूर किए 45 अरब रुपये","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नमामि गंगे के लिए विश्व बैंक ने मंजूर किए 45 अरब रुपये
Sun, 28 Jun 2020 05:07 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 28 Jun 2020 05:07 AM IST
विज्ञापन
namami gange project(file photo)
- फोटो : पीटीआई
विश्व बैंक ने नमामि गंगे योजना के लिए करीब 45.37 अरब रुपये (60 करोड़ डॉलर) के फंड को मंजूरी दी है। इसका उपयोग नेशनल गंगा रिवर बेसिन प्रोजेक्ट के तहत गंगा नदी से जुड़ी यमुना और काली नदी जैसी सहायक नदियों में प्रदूषण रोकने वाली ढांचागत परियोजनाओं के विकास में किया जाएगा।
विज्ञापन
विश्व बैंक ने इस फंड को मंजूरी गुरुवार को राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमसीजी) के साथ द्वितीय गंगा रिवर बेसिन प्रोजेक्ट (गंगा की सहायक नदियों की सफाई के लिए) को लेकर चर्चा के बाद दी है। 45 अरब रुपये का यह कर्ज 5 साल के लिए दिया गया है। इसमें से 11.34 अरब रुपये के कर्ज का इस्तेमाल से मेरठ, आगरा और सहारनपुर में गंगा की सहायक नदियों पर तीन नए हाइब्रिड एन्युटी प्रोजेक्ट बनाने में किया जाएगा। वर्ल्ड बैंक के कंट्री डायरेक्टर (इंडिया) जुनैद अहमद ने फंड मंजूर किए जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन