{"_id":"5e3d7ccb8ebc3ee5981dc858","slug":"word-from-modis-speech-in-rajya-sabha-expunged","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यसभा की कार्यवाही से हटाया गया प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का एक शब्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राज्यसभा की कार्यवाही से हटाया गया प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का एक शब्द
Fri, 07 Feb 2020 08:35 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 07 Feb 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
राज्यसभा ने दुर्लभ कदम उठाते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की बहस के जवाब में दिए भाषण से एक शब्द रिकॉर्ड से हटा दिया। मोदी ने बृहस्पतिवार को चर्चा पर जवाब दिया था। मोदी के भाषण के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के दिए गए बयान से भी एक शब्द रिकॉर्ड से हटाया गया है।
विज्ञापन
राज्यसभा सचिवालय ने बताया, सभापति वेंकैया नायडू ने 6 फरवरी को सदन की कार्यवाही के दौरान पीएम के भाषण से एक शब्द हटाने का निर्देश दिया है। सभापति दिनभर की कार्यवाही पर गौर करने के बाद गैरजरूरी या आपत्तिजनक शब्द रिकॉर्ड से हटाने का निर्देश देते हैं लेकिन अब तक शायद ही कभी पीएम की टिप्पणी को हटाना पड़ा हो।
विज्ञापन
एनपीआर का बचाव करते हुए मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यू-टर्न लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस खुद 2010 में एनपीआर लाई थी। जिसमें 2015 में तस्वीरों और बायोमेट्रिक सूचनाओं को शामिल किया गया।
विज्ञापन