फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wont let Uddhav come out of his home if he doesnt stop using objectional language against Fadnavis Maha BJP

Maharashtra: 'अभद्र भाषा का इस्तेमाल जारी रहा तो उद्धव को घर से नहीं निकलने देंगे', बावनकुले ने दी चेतावनी

Tue, 04 Apr 2023 11:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 04 Apr 2023 11:04 PM IST
सार

बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र ने देवेंद्र फडणवीस के रूप में एक बहुत ही जिम्मेदार मुख्यमंत्री देखा था। वह विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। दूसरी ओर उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा। उन्हें नहीं पता कि समाज के आखिरी व्यक्ति को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
Wont let Uddhav come out of his home if he doesnt stop using objectional language against Fadnavis Maha BJP
चंद्रशेखर बावनकुले - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना (यूबीटी) के नेता उद्धव ठाकरे ने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल जारी रखा तो पार्टी कार्यकर्ता उन्हें मुंबई स्थित उनके आवास से बाहर नहीं निकलने देंगे। इससे पहले दिन में उद्धव ठाकरे ने फडणवीस को ‘बेकार’ गृह मंत्री करार दिया था। उन्होंने फडणवीस ने तंज कसते हुए शिवसेना (यूबीटी) के नेता को कमजोर पूर्व मुख्यमंत्री कहकर जवाब दिया।

विज्ञापन


बावनकुले ने कहा कि महाराष्ट्र ने देवेंद्र फडणवीस के रूप में एक बहुत ही जिम्मेदार मुख्यमंत्री देखा था। वह विपक्ष के नेता भी रह चुके हैं। दूसरी ओर उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री रहने के दौरान अपने घर से बाहर कदम नहीं रखा। उन्हें नहीं पता कि समाज के आखिरी व्यक्ति को किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित रूप से हमले से नाराज थे। उद्धव ने पत्नी रश्मि और बेटे आदित्य के साथ ठाणे शहर के एक अस्पताल में घायल पार्टी कार्यकर्ता से मुलाकात की। यहां मीडिया से बात करते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि महिला पार्टी कार्यकर्ता के पेट में लात मारी गई, जबकि वह गिड़गिड़ा रही थी कि उसका इलाज चल रहा है। उद्धव ने आगे कहा कि महाराष्ट्र को एक बेकार गृहमंत्री मिला है। एक लाचार यहां का गृहमंत्री है। जब शिंदे गुट के लोगों ने उनकी पार्टी के लोगों पर हमला किया तो वह कार्रवाई करने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री फडणवीस ने किया पलटवार 
ठाकरे के बयान पर गृहमंत्री फडणवीस की भी प्रतिक्रिया आई है। नागपुर में गृहमंत्री ने कहा, 'मैं उन्हें (ठाकरे को) उसी भाषा में जवाब दे सकता हूं, लेकिन मैं उस तरह की भाषा का इस्तेमाल नहीं करूंगा। उन्होंने अपना सारा काम घर से किया और कभी लोगों के बीच नहीं गए, और लोग इसके बारे में जानते हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed