{"_id":"5b7696e442c79216d41abd35","slug":"women-tortured-by-in-laws-in-gujarat-for-dark-complexion-and-not-bringing-sufficient-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहरे रंग और बड़े दातों की वजह से ससुरालवाले करते थे महिला को प्रताड़ित, एफआईआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गहरे रंग और बड़े दातों की वजह से ससुरालवाले करते थे महिला को प्रताड़ित, एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आणंद
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला ने अपने ससुरालवालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। महिला का कहना है कि उसके गहरे रंग और बड़े दातों की वजह से पिछले एक साल से ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे तंग आकर उसने पुलिस में इसकी शिकायत कर दी। केवल इतना ही नहीं ससुरालवाले उसकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और उपयुक्त दहेज ना लाने की वजह से भी ताने सुनाते थे।
विज्ञापन
आणंद जिले की रहने वाली महिला की शादी पिछले साल अप्रैल में अहमदाबाद के एक युवक से हुई थी। शिकायत में महिला ने बताया है कि 'शुरुआत के 15 दिन तो ससुरालवालों का रवैया ठीक था, मगर फिर छोटी-छोटी बातों पर उन्होंने लड़ाई-झगड़ा करना शुरू कर दिया।' महिला का कहना है कि कई बार उसे खाना भी नहीं दिया जाता था और उपयुक्त दहेज ना लाने की वजह से उसे प्रताड़ित किया जाता था।
विज्ञापन
महिला का कहना है कि 'मेरी सास अक्सर ताने मारा करती थीं कि मैं एक अमीर परिवार से नहीं हूं, मेरा रंग गहरा है और बड़े-बड़े दांत हैं। इसके अलावा मेरे कपड़े पहनने के तरीकों पर भी ताने कसे जाते थे।' महिला की शिकायक के आधार पर पुलिस ने ससुरालवालों पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 498 ए (दहेज उत्पीड़न), 294 बी (अपशब्द कहना) और 114 (उकसाना)के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन