फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women officers to be commissioned into Indian Army’s Artillery regiment, says Army chief Gen Manoj Pande

Indian Army: जिस आर्टिलरी रेजीमेंट से कांपते हैं दुश्मन, उसका हिस्सा होंगी महिलाएं; भेजा गया प्रस्ताव

Thu, 12 Jan 2023 01:29 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Thu, 12 Jan 2023 01:29 PM IST
सार

भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट किसी भी युद्ध की परिस्थिति में महत्वूपर्ण भूमिका निभाती है। आज यह भारतीय सेना की दूसरी सबसे बड़ी शाखा है, जिसका काम भारतीय सेना के जमीनी अभियानों के दौरान सेना को मारक क्षमता प्रदान करना है।

विज्ञापन
Women officers to be commissioned into Indian Army’s Artillery regiment, says Army chief Gen Manoj Pande
भारतीय सेना मे महिला अधिकारी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट, जिससे दुश्मन की सेना खौफ खाती है। अब महिलाएं भी इस घातक रेजीमेंट का हिस्सा बनने जा रही हैं। गुरुवार को सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने इसकी घोषणा की। सेना दिवस से पूर्व उन्होंने कहा, महिला अधिकारियों को भारतीस सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट में कमीशन दिया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, इसके लिए सेना की ओर से सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। जनरल पांडे ने कहा, हमें उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने भारतीय सेना में होने वाले प्रमुख परिवर्तनों पर भी अपने विचार रखे। 
विज्ञापन


आतंकियों को सीमापार से मिल रहा समर्थन

सेना प्रमुख ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति के बारे में कहा, फरवरी 2021 में हुआ संघर्ष विराम वहां पर अच्छी तरह से जारी है, लेकिन आतंकवाद और आतंकी ढांचे को सीमा पार से समर्थन अभी भी बना हुआ है। उन्होंने कहा, उत्तरी सीमाओं पर स्थिति स्थिर है लेकिन अप्रत्याशित है। हम सात मुद्दों में से पांच को हल करने में सफल रहे हैं। हमने सैन्य और राजनयिक दोनों स्तरों पर बात करना जारी रखा हुआ है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए हमारे पास पर्याप्त भंडार है। वहीं उन्होंने पूर्वोत्तर की स्थिति के बारे में कहा कि पूर्वोत्तर के अधिकांश राज्यों में शांति है। आर्थिक गतिविधियों और विकास की पहल के अच्छे परिणाम मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है आर्टिलरी रेजीमेंट?
भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजीमेंट किसी भी युद्ध की परिस्थिति में महत्वूपर्ण भूमिका निभाती है। आज यह भारतीय सेना की दूसरी सबसे बड़ी शाखा है, जिसका काम भारतीय सेना के जमीनी अभियानों के दौरान सेना को मारक क्षमता प्रदान करना है। इस रेजीमेंट को प्रमुख तौर पर दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले हिस्सा घातक हथियारों के प्रसिद्ध है, जिसमें मिसाइल, रॉकेट्स, मोर्टार, बंदूके, तोप होते हैं। वहीं दूसरे हिस्से में ड्रोन, रडार, सर्विलांस सिस्टम होता है। कारगिल युद्ध के दौरान इस रेजीमेंट ने दुश्मन को बहुत अधिक नुकसान पहुंचाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed