फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women murdered her husband with help of lover in Nighasan of Lakhimpur Kheri district

प्रेमी संग मिलकर पति को गला दबाकर मार डाला, मामला दर्ज

Tue, 02 Oct 2018 09:50 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, निघासन (लखीमपुर खीरी)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, निघासन (लखीमपुर खीरी) Updated Tue, 02 Oct 2018 09:50 PM IST
विज्ञापन
Women murdered her husband with help of lover in Nighasan of Lakhimpur Kheri district
प्रतीकात्मक तस्वीर

थाना क्षेत्र के गांव ढखेरवा खालसा में सोमवार की रात पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति 40 वर्षीय सतीश कश्यप की गला दबाकर हत्या कर दी। सुबह होने पर पत्नी घटनाक्रम से अनजान बनी रही। बूढ़ी मां जब बेटे को जगाने गई तो घटना का खुलासा हुआ। पुलिस पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गांव ढखेरवा खालसा निवासी कैलाश के मुताबिक उसके भाई सतीश कश्यप की पत्नी लल्ली देवी का पड़ोस के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। सोमवार रात भाई सतीश घर में चारपाई पर सो रहा था, जबकि पत्नी और बच्चे अलग चारपाई पर सो रहे थे। वह अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था। उसे आशंका है कि रात में प्रेमी घर आया, जिसे उसके भाई ने रंगरेलियां मनाते हुए देख लिया। 
विज्ञापन


आरोप है कि इस पर नाराज दोनों आरोपियों ने सतीश को दबोच लिया और फिर घर में पड़ी रस्सी से हाथ बांध दिए। इसके बाद गले में रस्सी डालकर गला घोटकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई कैलाश के मुताबिक इसी वजह से उसे और उसकी पत्नी को भनक तक नहीं लगी। 

उनका कहना है कि आरोपी पत्नी लल्ली देवी रोज की भांति सामान्य तरीके से उठी और घर की साफ सफाई करने के बाद चाय और रोटी खाई। काफी देर होने के बाद भी सतीश बिस्तर से नहीं उठा तो उसकी मां फुलवासा बेटे को जगाने पहुंची। मां ने सतीश को हिलाया तो वह मृत अवस्था में था। मां रोने-बिलखने लगी। इस पर लल्ली देवी भी आ गई और रोने का नाटक करने लगी। चीखपुकार पर गांव के लोग भी आ गए। 


सूचना पर सीओ सविरत्न गौतम प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। सतीश के गले और दोनों हाथों में रस्सी कसे जाने के निशान थे। नाक और मुंह से खून निकल रहा था। कैलाश की तहरीर पर सतीश की पत्नी लल्ली देवी के खिलाफ पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर संजय त्यागी के अनुसार, आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed