फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women leave queue to collect forms to greet Rahul Gandhi in Assam video

Assam: सरकारी फॉर्म के लिए कतार में खड़ी थीं महिलाएं, राहुल गांधी को देखते ही लाइन छोड़कर मिलने पहुंचीं

Thu, 18 Jan 2024 02:52 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहटी Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Jan 2024 02:52 PM IST
सार

गुरुवार की दोपहर को राहुल गांधी शिवसागर से मरियानी शहर पहुंचे। कांग्रेस नेता के काफिले को देखते हुए महिलाएं अपनी कतार छोड़कर सड़क की तरफ भागने लगीं। काफिले के रुकते ही राहुल अपनी बस से बाहर निकले।

विज्ञापन
Women leave queue to collect forms to greet Rahul Gandhi in Assam video
राहुल गांधी - फोटो : X/Jairam Ramesh

विस्तार

असम के जोरहाट में एक नई घोषित सरकारी योजना का फॉर्म लेने के लिए गुरुवार को सैकड़ों महिलाएं एकत्र हुई। इस दौरान जैसे ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देखा, सभी महिलाएं उनका स्वागत करने के लिए अपनी कतार छोड़कर चली गई। बता दें कि राहुल इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी से मिलने के लिए कतार छोड़कर भागी महिलाएं
गुरुवार की दोपहर को कांग्रेस नेता शिवसागर से मरियानी शहर पहुंचे। उन्होंने नाकाचारी क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को सरकारी केंद्र के बाहर कतार में खड़ा देखा। राहुल गांधी के काफिले को देखते ही महिलाएं अपनी कतार छोड़कर सड़क की तरफ भागीं। काफिले के रुकते ही राहुल अपनी बस से बाहर निकले।
विज्ञापन


कई महिलाओं ने उनके पैर छुए। इस दौरान राहुल ने उन्हें रोकने की भी कोशिश की।महिलाओं ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने की कोशिश की। राहुल ने महिलाओं से बातचीत की और फिर आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने किया पोस्ट
राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश भी शामिल है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पांचवें दिन के दौरान मरियानी में असम के मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित एक समारोह में शामिल होने आई महिलाएं खुद बेहद उत्साह के साथ आकर राहुल गांधी से मिलीं। असम के लिए न्याय की शुरुआत हो चुकी है।'


राहुल गांधी की इस यात्रा के साथ राज्य सरकार 40 लाख स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को विकसित करने के लिए और ग्रामीण उद्यमियों को लखपति बैद्यू बनाने की योजना के तहत फॉर्म वितरित कर रही थी। हालांकि, इस पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार फॉर्म वितरण की तारीख इस तरह तय की है कि ये भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तारीख से टकराए।

बता दें कि राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। यह यात्रा 20 मार्च को मुंबई में खत्म होने वाला है। इस दौरान 67 दिन में 15 राज्यों के 110 जिलों को कवर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed