फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   women forced to remove mangalsutra at telangana test centre, husbands protests angrily

तेलंगाना : परीक्षा केंद्र में महिलाओं का मंगलसूत्र उतरवाया, विरोध में उतरे पति

Mon, 17 Sep 2018 03:00 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 17 Sep 2018 03:00 PM IST
विज्ञापन
women forced to remove mangalsutra at telangana test centre, husbands protests angrily
परीक्षा केंद्र के बाहर विरोध करते महिलाओं के पति

तेलंगाना राज्य लोकसेवा आयोग (टीएसपीएससी) की परीक्षा के दौरान रविवार को परीक्षा स्थलों पर शादीशुदा महिलाओं के मंगलसूत्र उतरवाने पर उनके पतियों ने विरोध प्रदर्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोने के आभूषण पहनने वालों को परीक्षा में ना बैठने देने की बात कही गई। हालांकि, एक अधिकारी ने कहा कि मंगलसूत्र उतारने के लिए मजबूर करने से मना किया गया था।

विज्ञापन


दरअसल, गांव राजस्व अधिकारी की भर्ती हेतु तेलंगाना स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन ने राज्य में 2000 केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया था।  जिसमे 700 पदों के लिए करीब 10 लाख आवेदनकर्ताओं ने परीक्षा दी।
विज्ञापन


राज्य के नरसापुर स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल नामक एक परीक्षा केंद्र में इस बात जोर दिया कि विवाहित महिलाएं परीक्षा में बैठने से पहले अपना मंगलसूत्र उतर दें। इसकी वजह ये बताई जा रही है की मंगलसूत्र में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण छुपाये जाने की संभावना हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही टीएसपीएससी के नियमों के मुताबिक भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी के पास किसी प्रकार के जेवर नहीं होने चाहिए। हालांकि, महिलाओं ने अधिकारीयों से आग्रह किया कि ऐसा करना उनके धर्म के विरुद्ध है साथ की अशुभ प्रतीक है।

नतीजतन महिलाओं को मंगलसूत्र उतारकर परीक्षा केंद्र पर मौजूद अपने पतियों को देना पड़ा। इसके बाद महिलाओं के पतियों ने कड़ा विरोध करते हुए इसे अधिकारियों द्वारा किये गए  'कठोर व्यवहार' का नाम दिया।

मीडिया को मंगलसूत्र दिखाते हुए एक महिला के पति ने बताया कि,''हम यहां इतनी दूर विकाराबाद से परीक्षा देने आये हैं। मेरी पत्नी को परीक्षा केंद्र में बैठने से पहले जबरन उसका मंगलसूत्र उतरवा दिया गया। अधिकारीयों ने उसकी बात नहीं मानी और नाही उसके भावों का आदर किया।''


टीएसपीएससी प्रमुख घंटा चक्रपाणि ने कहा कि समिति ने इस प्रकार के निदेश कभी नहीं दिए की महिलाओं को परीक्षा केंद्र में मंगलसूत्र उतार कर जाना पड़े। बता दें कि इससे पहले भी टीएसपीएससी की परीक्षा के दौरान ऐसी खबरें आ चुकी हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed