फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Women filed complaint, our toilets were stolen

महिलाओं ने दर्ज कराई शिकायत, हमारा शौचालय चोरी हो गया

Fri, 12 May 2017 02:54 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Fri, 12 May 2017 02:54 PM IST
विज्ञापन
Women filed complaint, our toilets were stolen
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में दो महिलाओं ने शौचालय के चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर जिले के पेंड्रा विकासखंड के अमरपुर गांव की दो महिलाओं ने पुलिस थाने में एक अनोखी शिकायत दर्ज कराई है। दोनों महिलाओं ने घर से अपने शौचालयों के चोरी हो जाने की शिकायत की है और पुलिस से शौचालयों को तलाशने तथा चोरी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


पेंड्रा थाना के प्रभारी इशहाक खलको ने बताया कि अमरपुर गांव की दो महिलाएं, बेला बाई और उसकी बेटी चंदा बाई ने वर्ष 2015-16 में अपने घर में शौचालय निर्माण के लिए आवेदन दिया था। बेला और चंदा गरीब परिवार की हैं तथा दोनों विधवा हैं। दोनों मां-बेटी एक ही घर के दो अलग-अलग हिस्सों में रहती हैं। खलको ने बताया कि ग्राम पंचायत ने अन्य लोगों के साथ दोनों महिलाओं का आवेदन जनपद पंचायत पेंड्रा के पास स्वीकृति के लिए भेज दिया था। जनपद पंचायत ने दोनों महिलाओं सहित सभी आवेदनकर्ताओं को शौचालय निर्माण की स्वीकृति देते हुए ग्राम पंचायत अमरपुर को मामला सौंप दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक वर्ष से भी ज्यादा समय बीत जाने और गांव की सरपंच सावित्री परदेशी तथा सचिव राय सिंह से किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिलने पर दोनों महिलाओं ने सीधे जनपद पंचायत में गुहार लगाई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान अमरपुर गांव के आरटीआई कार्यकर्ता और वार्ड सदस्य सुरेंद्र पटेल ने भी इस मामले में जानकारी मांगी। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी से यह खुलासा हुआ कि इन महिलाओं के नाम से स्वीकृति शौचालयों का न केवल निर्माण पूरा कर लिया गया है, बल्कि इससे संबंधित राशि का भी ली जा चुकी है। यह जानकारी मिलने के बाद दोनों महिलाओं ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed