{"_id":"5aeff4e14f1c1b5f098b8716","slug":"women-dead-after-falls-asleep-with-headphone-electocution-was-the-cause-of-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में हेडफोन लगाकार सोई थी महिला, करंट से ऐसे हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रात में हेडफोन लगाकार सोई थी महिला, करंट से ऐसे हुई मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Mon, 07 May 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाना सुनने के शौकीनों को अकसर हेडफोन लगाना पसंद होता है। चाहे सफर के दौरान हो या रात को सोने का वक्त, वह हेडफोन के बिना नहीं रहते। लेकिन यह गलती तमिलनाडु की 46 साल की महिला को भारी पड़ गई।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक घटना रविवार रात की है जब काथुर स्थित महिला रात को हेडफोन लगाकर सो गई। महिला की पहचान फातिमा के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक फातिमा के पति अब्दुल कलाम ने जब उसे उठाने की कोशिश की तो वह नहीं उठी। फिर वह काफी डर गया और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल के अधिकारियों ने ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी थी। उन्होंने इसके बाद महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काथुर पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
डॉक्टरों का कहना है कि महिला की मौत करंट लगने से हुई है। पुलिस ने बताया कि महिला शनिवार की रात हेडफोन लगाकर सो गई थी। उन्होंने कहा कि करंट लगने का कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है।