{"_id":"5b90f9a8867a557ff265d517","slug":"women-commission-orders-inquiry-against-cpi-mla-pk-shashi-in-sexual-assault-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"माकपा विधायक के खिलाफ होगी यौन उत्पीड़न की जांच, महिला आयोग ने दिए निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माकपा विधायक के खिलाफ होगी यौन उत्पीड़न की जांच, महिला आयोग ने दिए निर्देश
भाषा, नई दिल्ली
Updated Thu, 06 Sep 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय महिला आयोग ने केरल पुलिस को निर्देश दिया है कि माकपा के एक विधायक पर लगे यौन उत्पीड़न की जांच की जाए और इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में आयोग को अवगत कराया जाए। आयोग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि उसने मीडिया में आई खबरों के आधार पर इस मामले का संज्ञान लिया और फिर इस बारे में राज्य के पुलिस प्रमुख को लिखा।
विज्ञापन
महिला आयोग ने कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधि के इस कथित व्यवहार को लेकर आयोग बहुत आहत है। पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया जाता है कि मामले की जांच की जाए। उसने कहा कि महिला आयोग ने यह भी कहा है कि राज्य पुलिस इस मामले में उठाए गए कदमों की जानकारी आयोग को दे और पीड़िता को त्वरित न्याय दिलाना सुनिश्चित करे।
विज्ञापन
केरल में शोरनूर के विधायक पीके शशि पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। माकपा की राज्य समिति शिकायत पर प्रारंभिक जांच कर रही है।