{"_id":"5b5edf3b4f1c1b49778b5195","slug":"women-burnt-partner-alive-after-tying-him-to-a-cot-over-financial-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"संबंध बनाने के बहाने महिला ने खाट से बांधकर प्रेमी को जिंदा जलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
संबंध बनाने के बहाने महिला ने खाट से बांधकर प्रेमी को जिंदा जलाया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
Updated Mon, 30 Jul 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला ने अपने प्रेमी को खाट से बांधकर उसपर आग लगा दी। दोनों के बीच लेन-देन को लेकर पुराना विवाद था। यह घटना प्रकाशम जिले के कोनाकलामितला मंडल के चौतापल्ली गांव की है। दोनों फार्म बिजनेस में साझेदार थे। प्रेमी की शिनाख्त पोडिली के निवासी 32 साल के शेख शब्बीर के रूप में हुई है। वह मारीपुडी पुलिस स्टेशन में होमगार्ड के तौर काम करता था। वहीं महिला की पहचान 28 साल की शकीरा के तौर पर हुई है। वह भी पोडिली की रहने वाली है। उसने हत्या के बाद आत्मसमर्पण कर दिया था।
विज्ञापन
होम गार्ड के तौर पर काम करने के अलावा शब्बीर का चोटापलेम में पोल्ट्री फार्म बिजनेस भी था। दोनों शकीरा और शब्बीर शादीशुदा होने के बावजूद एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों पोल्ट्री फार्म में मिला करते थे। पोडिली के इंस्पेक्टर एम श्रीनिवासराव के अनुसार शब्बीर और शकीरा के बीच पिछले आठ महीनों से पैसों को लेकर लड़ाई थी। शनिवार की रात को दोनों ने फार्म में मिलने का निर्णय लिया। शकीरा ने शब्बीर को मारने की योजना बनाई और वह इसके लिए पेट्रोल के साथ पहुंची।
विज्ञापन
श्रीनिवासराव ने आगे बताया कि शकीरा ने शब्बीर से बॉन्डेज सेक्स (बांधकर संबंध बनाना) के लिए कहा जिसे कि वह आमतौर पर किया करता थे। उसे लोहे की चारपाई से स्टील की चेन के जरिए बांधने के बाद शकीरा ने पेट्रोल डाल दिया और आग लगा दी। कर्मचारियों ने सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। शकीरा ने आत्मसमर्पण कर दिया और खून करने की बात को कबूला। उसके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन