फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Women Accepts his husband Marry With Transgender In Odisha

एक विवाह ऐसा भी: महिला ने 'किन्नर' से कराई पति की शादी, फिर लिया हैरान करने वाला फैसला

Tue, 13 Sep 2022 11:19 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 13 Sep 2022 11:19 AM IST
सार

ओडिशा में एक  हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने किन्नर से शादी रचा ली और उसकी पहली पत्नी ने रिश्ते को भी मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
Women Accepts his husband Marry With Transgender In Odisha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ओडिशा के कालाहांडी से एक अजीबोगरीब  मामला सामने आया है जहां एक शख्स अपनी पहली पत्नी के रहते हुए किन्नर संग विवाह रचा लिया। इतना ही नहीं पत्नी को इस शादी से कोई आपत्ति भी नहीं हुई। वह किन्नर के साथ एक ही घर में रहने के लिए राजी हो गई है। दरअसल, एक शख्स को एक साल पहले किन्नर से प्यार हो गया था। जिसके बाद  वह अक्सर किन्नर के साथ ही समय बिताता था। कुछ दिन बाद जब पत्नी को पता चला कि दोनों के बीच एक साल से संबंध है तो कुछ देर के लिए वह भी हैरान रह गई। हालांकि पति के काफी मनाने पर वह राजी हो गई और किन्नर से शादी कराने के लिए खुद  ट्रांसजेंडरों के मुखिया से संपर्क किया। 

विज्ञापन


क्या है मामला?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फकीर नियाल की शादी को पांच साल हो चुके थे। एक दिन उसकी मुलाकात ट्रांसजेंडर से हो गई फिर उसने गुपचुप तरीके से ट्रांसजेंडर संगीता के साथ संबंध बना लिए थे। अफेयर के बारे में जानने के बाद, फकीर की पत्नी ने कलेजे पर पत्थर रखकर बड़ा फैसला लिया। परिवार के सदस्यों को समझाने के बाद, उसने अपने विचार साझा करने के लिए संगीता और अन्य ट्रांसजेंडरों से संपर्क किया। बाद में, वह संगीता को अपने घर ले आई और ट्रांसजेंडर समुदाय के सदस्यों की मौजूदगी में अपने पति से उसकी शादी करा दी।
विज्ञापन


पत्नी बोली- एक ही छत के नीचे रह लूंगी
वहीं किन्नर को घर लाने के बाद पत्नी एक छत के नीचे रहने के लिए राजी भी हो गई। पत्नी ने कहा कि दोनों बहन की तरह साथ रहेंगे। मेरे पति अगर खुश हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दी
पत्नी से जब इस शादी के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि हम दोनों के सुखी वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं देते हैं। पत्नी ने कहा कि हिंदू मैरिज ऐक्ट के तहत एक पत्नी के रहते हुए कोई पुरुष दूसरा विवाह नहीं कर सकता है। लेकिन यह तो दोनों पार्टनर्स की सहमति का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed