{"_id":"577ee06a4f1c1b6f0c7fc5e0","slug":"woman-worships-baba-husband-warn-to-leave","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीवी करती है एक ऐसे बाबा की पूजा जो पति को मंजूर नहीं, थाने पहुंचा मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बीवी करती है एक ऐसे बाबा की पूजा जो पति को मंजूर नहीं, थाने पहुंचा मामला
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 08 Jul 2016 01:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के सहारनपुर में शादी के तीन साल बाद एक दंपति के बीच बाबा की पूजा को लेकर विवाद हो गया। पत्नी उसकी पूजा करती है और पति ने पूजा करने पर साथ रहने तक से इनकार कर दिया है। मामला अब थाने में पहुंच गया है, जहां दंपति की काउंसिलिंग जारी है।
विज्ञापन
मिर्जापुर पोल की रहने वाली युवती की शादी की मार्च 2014 में यमुनानगर जिले के गांव छछरौली में हुई थी। वह एक बाबा की पूजा करती है, जो इस दुनिया में नहीं है। पति लगातार इसका विरोध करता रहा है। अब दोनों के दांपत्य जीवन में इस मुद्दे पर विवाद हो गया है। पति ने साफ कह दिया है कि उसे बाबा और पति में एक को चुनना पड़ेगा।
विज्ञापन
'सिर्फ 15 मिनट ही तो बाबा की पूजा करती हूं'
मामला महिला थाने पहुंचा, यहां भी पति ने साफ कह दिया कि यदि पत्नी को उसके साथ रहना है तो बाबा की पूजा बंद करनी होगी। पत्नी ने इस बात से राजी नहीं है। उसका कहना है कि वह सिर्फ 24 घंटे में एक बार 15 मिनट ही तो बाबा की पूजा करती है।
महिला थाना प्रभारी सरिता त्यागी का कहना है कि मामला गंभीर है। दो बार काउंसिलिंग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक मसले का कोई हल नहीं हो सका है। दोनों ही अपनी बात पर अड़े हुए हैं। अब एक बार फिर से दोनों के परिजनों को बुलाया गया है।
महिला थाना प्रभारी सरिता त्यागी का कहना है कि मामला गंभीर है। दो बार काउंसिलिंग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक मसले का कोई हल नहीं हो सका है। दोनों ही अपनी बात पर अड़े हुए हैं। अब एक बार फिर से दोनों के परिजनों को बुलाया गया है।