फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Dhananjay Munde rape case: woman withdraws her complaint

महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने वापस ली अपनी शिकायत

Fri, 22 Jan 2021 12:21 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 22 Jan 2021 12:21 PM IST
विज्ञापन
Dhananjay Munde rape case: woman withdraws her complaint
Dhananjay Munde - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली मुंबई की महिला ने पुलिस में दर्ज कराई अपनी शिकायत वापस ले ली है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि महिला ने जांच करने वाले अधिकारी से कहा है कि वह मुंडे के खिलाफ अपनी शिकायत वापस ले रही है, हालांकि महिला ने यह नहीं बताया कि उसके इस फैसले के पीछे वजह क्या है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता महिला से इस संबंध में नोटरी द्वारा प्रमाणित हलफनामा देने को कहा है। महिला ने सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे (45) पर आरोप लगाया था कि उन्होंने 2006 में शादी करने का वादा करके उनका बलात्कार और यौन उत्पीड़न किया।
विज्ञापन


महिला ने इस बाबत 11 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी और महिला अपने बयान दर्ज करवाने के लिए ओशीवारा पुलिस थाने भी गई। बीड जिले से वरिष्ठ राकांपा नेता मुंडे ने इन आरोपों से इनकार किया और इन्हें ब्लैकमेल करने का प्रयास बताया। हालांकि मंत्री ने यह स्वीकार किया कि शिकायतकर्ता महिला की बहन से उनके संबंध थे और उनके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा नेता कृष्ण हेगड़े ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के मंत्री और राकांपा नेता धनंजय मुंडे पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला पिछले कई साल से उन्हें भी परेशान कर रही है। अंबोली पुलिस को लिखे पत्र में पूर्व विधायक ने कहा कि आरोप लगाने वाले महिला 2010 से ही उन्हें फंसाने का प्रयास कर रही है। हेगड़े कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed