फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman tattooist hailing from Assam found murdered in Maharashtra news and updates

Crime: प्रेमिका को काम दिलाने के बहाने बुलाया शहर, फिर शराब के नशे में उतारा मौत के घाट; घटना के बाद फरार

Thu, 25 Jul 2024 03:13 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 25 Jul 2024 03:13 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी को शराब पीने की आदत थी। 23 जुलाई की रात में उसके और कश्यप के बीच बहस हो गई और गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से महिला के सिर पर वार कर दिया।

विज्ञापन
Woman tattooist hailing from Assam found murdered in Maharashtra news and updates
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

महाराष्ट्र के अकोला अकोला जिले के मुर्तिजापुर शहर से एक खबर सामने आई है। यहां असम की रहने वाली 26 वर्षीय एक टैटू बनाने वाली महिला मरी हुई मिली, जिसके सिर पर कई चोटें थीं। पुलिस को संदेह है कि उसके प्रेमी ने उसकी हत्या की है, जो सोशल मीडिया के जरिए उससे मिला था। 

विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि उसका प्रेमी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। 

सिर पर कई चोट के निशान
मुर्तिजापुर नगर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, 'मुर्तिजापुर के प्रतीक नगर इलाके के एक घर में 24 जुलाई को शांतिक्रिया कश्यप उर्फ कोयल मरी हुई मिलीं। उनके सिर पर कई जगह चोट के निशान हैं। ऐसा लग रहा है कि किसी तेज धारदार हथियार से उन पर हमला किया गया है। जिस जगह महिला का शव मिला है, वहां उसका 30 साल का प्रेमी कुणाल उर्फ सनी श्रृंगारे रहता था।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि कुणाल मामले में मुख्य संदिग्ध है और वह फरार है। असम की रहने वाली कश्यप पिछले छह साल से दिल्ली में अपनी मां के साथ रह रही थीं और वह टैटू बनाने में माहिर थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी का किया था वादा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ महीनों से वह मुंबई में काम कर रही थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि महिला की कुणाल से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी। हाल ही में, लड़के ने महिला को मुर्तिजापुर शहर बुलाया और उसके लिए नौकरी ढूंढने का वादा किया। इस पर कश्यप 21 जुलाई को वहां पहुंची और उसके घर पर उसके साथ रहने लगी। कुणाल, जो एक स्थानीय बार में वेटर के रूप में काम करता था, वहां अकेला रहता था। वह उसे काम दिलाने के लिए बार ले गया, मगर बार मालिक ने उसे काम पर रखने से इनकार कर दिया।

शराब पीने की थी आदत
उन्होंने आगे बताया, 'आरोपी को शराब पीने की आदत थी। 23 जुलाई की रात में उसके और कश्यप के बीच बहस हो गई और गुस्से में आकर उसने धारदार हथियार से महिला के सिर पर वार कर दिया। अगली सुबह, उसके पड़ोसियों ने पुलिस को फोन किया और उन्हें कुणाल की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।'


अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर आई और घर का दरवाजा तोड़ा, जिसके बाद उन्होंने कश्यप का शव बरामद किया। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद प्रेमी फरार हो गया। उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed