फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman swims to India from Bangladesh to marry her lover Know What Happend Next Latest News In Hindi

अजब प्रेम की गजब कहानी: प्रेमी से शादी के लिए नदी तैरकर बांग्लादेश से भारत आई महिला, जानें आगे क्या हुआ?

Wed, 01 Jun 2022 05:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 01 Jun 2022 05:06 PM IST
सार

तीन दिन पहले कृष्णा ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अभिक से शादी की थी। हालांकि, कृष्णा को सोमवार को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Woman swims to India from Bangladesh to marry her lover Know What Happend Next Latest News In Hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक बांग्लादेशी महिला ने अपना प्यार हासिल करने के लिए अपनी जान दांव पर लगा दी। बताया जा रहा है कि एक 22 वर्षीय बांग्लादेशी महिला भारत के अपने प्रेमी से शादी करने के लिए तैरकर सीमा पार की ली। उसने पहले सुंदरबन के जंगली इलाके को पार किया। इसके बाद उसने करीब एक घंटे तक तैराकी करते हुए भारत की सीमा में प्रवेश किया और अपने जीवनसाथी से मिली।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला की पहचान कृष्णा मंडल के रूप में हुई है। बांग्लादेशी महिला की फेसबुक पर अभिक मंडल से दोस्ती हुई। धीरे-धीरे बातचीतके बाद दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। कृष्णा के पास पासपोर्ट नहीं था, इसलिए उसने अवैध रूप से सीमा पार करनी पड़ी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कृष्णा ने सबसे पहले सुंदरवन में प्रवेश किया, जो अपने रॉयल बंगाल टाइगर्स के लिए जाना जाता है। फिर वह अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए नदी में लगभग एक घंटे तक तैरती रही।
विज्ञापन


दरअसल, तीन दिन पहले कृष्णा ने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अभिक से शादी की थी। हालांकि, कृष्णा को सोमवार को अवैध रूप से देश में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सूत्रों ने बताया कि कृष्णा को बांग्लादेश उच्चायोग को सौंपा जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले इस साल की शुरुआत में एक बांग्लादेशी किशोर भारत से चॉकलेट खरीदने के लिए सीमा पार तैर कर आया था। उसकी पहचान इमान हुसैन के रूप में हुई थी। उसने एक छोटी सी नदी के तैरकर पार की थी और अपनी पसंदीदा चॉकलेट बार पाने के लिए भारतीय सीमा में प्रवेश किया था। इमाम को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। फिर उसे 15 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed