फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman student sets self on fire over harassment in college Know all about it

Odisha: छात्रा ने कॉलेज परिसर में खुद को किया आग के हवाले; यौन उत्पीड़न का आरोपी प्रोफेसर और प्राचार्य निलंबित

Sat, 12 Jul 2025 06:29 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 12 Jul 2025 06:29 PM IST
सार

प्रिंसिपल दिलीप घोष ने कहा, 'छात्रा मेरे पास आई थी और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई चाहती थी। मैंने उसे समझाया, क्योंकि वह तनाव में थी। उसने 30 जून को शिकायत दर्ज कराई थी और आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की जांच चल रही थी।'

विज्ञापन
Woman student sets self on fire over harassment in college Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओडिशा के बालासोर जिले के एक कॉलेज की छात्रा ने शनिवार को शैक्षणिक संस्थान परिसर में कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। वह 90 प्रतिशत तक झुलस गई। उसे बचाने की कोशिश कर रहे एक अन्य छात्र को भी चोटें आईं हैं। दोनों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया। छात्रा ने एक शिक्षक के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी
पुलिस ने बताया कि बाद में उसे उन्नत उपचार के लिए एम्स भुवनेश्वर रेफर कर दिया गया। घटना आज दोपहर उस समय हुई, जब पीड़ित छात्रा ने बालासोर स्थित फकीर मोहन (स्वायत्त) कॉलेज के प्राचार्य दिलीप घोष से मुलाकात की। उसने पहले एक शिक्षक (जो विभागाध्यक्ष भी हैं) के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर कॉलेज परिसर में धरना भी दिया था
अधिकारियों ने बताया कि महिला कॉलेज में इंटीग्रेटेड बीएड कार्यक्रम की द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। उसने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एक सप्ताह तक कॉलेज परिसर में धरना भी दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य और सहायक प्रोफेसर निलंबित
इस बीच ओडिशा सरकार के उच्च शिक्षा विभाग ने 12 जुलाई को कॉलेज की एक छात्रा की ओर से आत्मदाह करने के मामले के बाद और मामले के प्रथम दृष्टया साक्ष्य के आधार पर शैक्षिक अध्ययन विभाग की सहायक प्रोफेसर (स्टेज-I) समीरा कुमार साहू को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा एफएम (ऑटो) कॉलेज, बालासोर के सहायक प्रोफेसर और प्राचार्य दिलीप कुमार घोष को भी निलंबित कर दिया है। पत्र में लिखा है, 'सरकार का मानना है कि दिलीप कुमार घोष ने मामले को ठीक से नहीं संभाला है। उन्होंने कॉलेज के प्राचार्य के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन नहीं किया है। उन्हें ओडिशा सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1962 के नियम 12 के उप-नियम (2) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है।'

आंतरिक शिकायत समिति की जांच जारी
इससे पहले प्रिंसिपल दिलीप घोष ने कहा था, 'छात्रा मेरे पास आई थी और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई चाहती थी। मैंने उसे समझाया, क्योंकि वह तनाव में थी। उसने 30 जून को शिकायत दर्ज कराई थी और आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की जांच चल रही थी।'

आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया गया
इस बीच एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी शिक्षक को बालासोर शहर के सहदेवखुंटा पुलिस स्टेशन में हिरासत में ले लिया है। एसपी राज प्रसाद और एक वैज्ञानिक दल मौके पर मामले की जांच कर रहे हैं। 


छात्रा की हालत गंभीर
इस बीच अस्पताल का दौरा करने वाले बालासोर के विधायक मानस दत्ता ने कहा, 'छात्रा की हालत गंभीर है। हमारी पहली प्राथमिकता उसकी जान बचाना है।' 

घटना से कॉलेज परिसर में तनाव
छात्रा के दोस्तों के मुताबिक, विभागाध्यक्ष की ओर से कथित उत्पीड़न के कारण छात्रा पिछले कई दिनों से गंभीर मानसिक तनाव में थी। छात्रा के दोस्तों ने कहा कि उसकी पीड़ा और बढ़ गई, क्योंकि न तो कॉलेज प्रशासन और न ही पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कोई कार्रवाई की। इस घटना से कॉलेज परिसर में तनाव फैल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed