फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman stood up before cremation in Odisha, people shocked

Odisha: मरा समझकर अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, अचानक चिता से उठ खड़ी हुई महिला; लोग हैरान

Tue, 13 Feb 2024 10:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 13 Feb 2024 10:33 PM IST
सार

Odisha: ओडिशा के ब्रह्मपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला को मृत मान लिया गया था। लेकिन, अंतिम संस्कार से महज कुछ सेकंड पहले वह चिता से उठकर बैठ गई। जिससे लोग हैरान हुए। इसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
Woman stood up before cremation in Odisha, people shocked
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ओडिशा के गंजम जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां ब्रह्मपुर में मृत मान ली गई एक महिला अंतिम संस्कार से महज कुछ सेकंड पहले चिता से उठकर बैठ गई, जिससे लोग हैरान रहे गए। आनन-फानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

महिला का अस्पताल में चल रहा उपचार
परिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि एक फरवरी को घर में लगी आग की चपेट में आई महिला (52 वर्षीय) 50 फीसदी झुलस गई थी, जिसे एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां से जब डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल रेफर किया तो पैसे की कमी के कारण उसका पति उसे अस्पताल ले जाने की बजाय घर ले आया। तब से वह जीवन के लिए संघर्ष कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह किसी चमत्कार से कम नहीं: पति सिबाराम पालो
महिला के पति सिबाराम पालो ने कहा, सोमवार को उसने आंखें ही नहीं खोली और ऐसा लग रहा था कि वह सांस भी नहीं ले रही है। हमने सोचा कि वह मर चुकी है और इलाके के लोगों को सूचित किया। इसके बाद, उसे ब्रह्मपुर नगर निगम के शव वाहन में पास के बीजीपुर श्मशान घाट ले गया, लेकिन चिता में अग्नि देने से पहले वह उठ खड़ी हुई। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed