{"_id":"66ebfb7a410575c969090d8e","slug":"woman-s-body-found-in-bag-chopped-in-piece-lying-on-chennai-road-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: सड़क के किनारे सूटकेस में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, चेन्नई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: सड़क के किनारे सूटकेस में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, चेन्नई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
Thu, 19 Sep 2024 03:52 PM IST
पवन पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:52 PM IST
सार
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में पुलिस को एक महिला का क्षत-विक्षत शव एक सूटकेस में मिला है। जिस बैग की जानकारी एक स्थानीय ने सड़क पर पड़े हुए हाल में देख कर दी थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
मामूली विवाद में युवक की पीट-पीट कर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चेन्नई पुलिस ने थोरईपक्कम इलाके में सड़क के किनारे मिले सूटकेस से एक महिला का शव क्षत-विक्षत हालात में बरामद किया है। बता दें कि तड़के सुबह 5.30 बजे एक स्थानीय कुमारन कुडिल ने पुलिस को सूचना दी कि, उसने सड़क के किनारे पड़े एक बैग से खून टपकता हुआ देखा, जिसके बाद एक महिला का कटा हुआ शव सूटकेस से बरामद किया गया। वहीं इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
सीसीटीवी की मदद से जांच में जुटी पुलिस
चेन्नई पुलिस ने व्यक्ति को इसलिए हिरासत में लिया है, क्योंकि ये उसके घर से 100 मीटर दूर एक सूटकेस में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला। हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान मणि के रूप में हुई है। वहीं सूटकेस में जिस महिला का शव मिला, उसकी पहचान माधवरम की दीपा के रूप में हुई है। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी बरामद किए हैं और आगे की जांच में जुट गई है।
राजधानी चेन्नई में ये पहली वारदात नहीं
बता दें कि राज्य की राजधानी में ये इस तरह की पहली वारदात नहीं है, इससे पहले अगस्त महीने में, चेन्नई के ट्रिप्लीकेन इलाके में एक होटल के कमरे में एक व्यक्ति ने 28 वर्षीय महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। वहीं पिछले साल, 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की चेन्नई के एक होटल में उसके प्रेमी ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी, जिसने फिर शव की तस्वीर को अपनी व्हाट्सएप स्टोरी पर पोस्ट भी किया था। इस हत्या का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के दोस्तों ने आरोपी के व्हाट्सएप स्टेटस को देखा। इसके बाद दोस्तों की तरफ से पुलिस को सूचित किए जाने के बाद, अधिकारियों ने महिला को उस होटल के कमरे में मृत पाया, जहां दोनों ठहरे हुए थे। आरोपी की पहचान आशिक के रूप में हुई, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन