फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman of Delhi origin was found stabbed to death in Karnataka

Karnataka: दिल्ली की महिला की कर्नाटक में हत्या, किराए के मकान में चाकू से बनाया शिकार

Fri, 17 Mar 2023 05:09 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेंगलुरु Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 17 Mar 2023 05:09 PM IST
सार

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला के साथ रहने वाला दिल्ली का एक युवक भी लापता है और उसका मोबाइल फोन बंद मिला है।

विज्ञापन
woman of Delhi origin was found stabbed to death in Karnataka
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के मेंगलुरु में गुरुवार को मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला  कोटेपुरा बस स्टैंड के पास एक किराए के घर में रहती थी। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि महिला के साथ रहने वाला दिल्ली का एक युवक भी लापता है और उसका मोबाइल फोन बंद मिला है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की उम्र 35-40 साल है और उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। सूत्रों ने बताया कि उसके साथ रहने वाला नईम (30) फिलहाल फरार है।  कोटेपुरा आए दंपति ने एक स्थानीय सैलून मालिक के माध्यम से किराए पर घर लिया था। दोनों ने अपना परिचय बच्चों के कपड़ों के फुटकर विक्रेता के रूप में दिया था।
विज्ञापन


आगे पुलिस ने बताया कि जब दोनों आसपास नहीं दिखे और घर का दरवाजा भी अंदर से बंद नहीं था तो एक स्थानीय निवासी ने अंदर जाकर महिला को शौचालय में मृत पाया। घटनास्थल पर चाकू भी मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ मौके पर पहुंच गए हैं। पता चला है कि किराए पर मकान देते समय मकान मालिक ने किराएदारों का पहचान पत्र नहीं मांगा था। सूत्रों ने कहा कि लापता व्यक्ति की पहचान घर में मिली आधार कार्ड के आधार पर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed