{"_id":"64143f8179cfa34cc90197b4","slug":"woman-murdered-and-thrown-in-a-drum-three-arrested-and-search-for-five-accused-in-bengaluru-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru: महिला की हत्या कर ड्रम में भरकर फेंका, तीन दबोचे और पांच आरोपियों की तलाश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengaluru: महिला की हत्या कर ड्रम में भरकर फेंका, तीन दबोचे और पांच आरोपियों की तलाश
Fri, 17 Mar 2023 03:52 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 17 Mar 2023 03:52 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारियां बुधवार को की गईं थीं सभी आरोपी मृतक के परिचित थे। महिला की पहचान इंतिकाब की पत्नी तमन्ना (27) के रूप में हुई है जो एसी मैकेनिक के रूप में काम करती थी, वह बिहार की रहने वाली थी।
विज्ञापन
महिला की हत्या कर ड्रम में भरकर फेंका
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरु में बैयप्पनहल्ली रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर कुछ दिन पहले एक महिला की लाश प्लास्टिक के ड्रम में मिली थी। वहीं छानबीन के बाद रेलवे पुलिस ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने मामले को सुलझा लिया और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने कहा कि पांच आरोपी अभी भी फरार हैं।
विज्ञापन
बेंगलुरु की एक सब्जी मंडी में मजदूरी का काम करते थे आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारियां बुधवार को की गईं थीं सभी आरोपी मृतक के परिचित थे। महिला की पहचान इंतिकाब की पत्नी तमन्ना (27) के रूप में हुई है जो एसी मैकेनिक के रूप में काम करती थी, वह बिहार की रहने वाली थी। वहीं गिरफ्तार लोगों की पहचान कमाल, तनवीर और शकीब के रूप में हुई है। नवाब, जमाल, मजहर, असाब और सबूल की तलाश जारी है। सभी आरोपी बिहार के रहने वाले हैं और बेंगलुरु के कलसीपल्याम सब्जी मंडी में मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन
12 मार्च को तमन्ना को खाने पर बुलाया और कर दी हत्या
जांच में पता चला है कि महिल की हत्या पारिवारिक विवाद के चलते हुई है। तमन्ना ने अपने पति अफरोज को तलाक दे दिया था, जो एक विकलांग व्यक्ति था और उसने अपने एक चचेरे भाई इंतिकाब से शादी कर ली थी। अफरोज के परिवार ने तमन्ना के खिलाफ शिकायत की थी। वहीं 12 मार्च को आरोपी ने तमन्ना को खाने पर बुलाया और घूंघट से गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। बाद में रात में शव को प्लास्टिक के ड्रम में भरकर फेंक दिया।
विज्ञापन
पिछले साल दिसंबर में भी इसी तरह रेलवे स्टेशनों में लाशें पाई थीं
राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के अधीक्षक एसके सौम्यलता ने गुरुवार को कहा कि यह मामला सीरियल हत्या का हिस्सा नहीं था जैसा कि जनवरी के महीने से अनुमान लगाया जा रहा था और दिसंबर में पुलिस ने इसी तरह से राज्य के रेलवे स्टेशनों में लाशें पाई थीं।