फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman medico suicide: Kerala Guv says laws and affidavits alone won't curb dowry menace

Kerala: छात्रा की मौत के बाद राज्यपाल ने किया आह्वान, बोले- सभी लोग दहेज के खिलाफ एकजुट हो

Fri, 08 Dec 2023 06:37 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: आदर्श शर्मा Updated Fri, 08 Dec 2023 06:37 PM IST
सार

मंगेतर द्वारा दहेज की मांग के बाद मेडिकल कॉलेज की छात्रा ने आत्महत्या के बाद दहेज का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है। इस मुद्दे पर राज्यपाल ने कहा कि हमें दहेज प्रथा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना होगा। 

विज्ञापन
Woman medico suicide: Kerala Guv says laws and affidavits alone won't curb dowry menace
आरिफ मोहम्मद खान - फोटो : PTI

विस्तार

केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शुक्रवार को दहेज प्रथा के खिलाफ व्यापक जागरूकता का आह्वान किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि केवल कानून और हलफनामे से समस्या का समाधान नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि लड़कियों को भावनात्मक रूप से लचीला बनाना माता-पिता की जिम्मेदारी है। उन्हें दहेज की बुराईयों के बारे में जागरूक किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन


क्या है मामला
सरकारी मेडिकल कॉलेज की छात्रा शहाना ने दहेज उत्पीड़न के कारण आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि मंगेतर ने दहेज के कारण शादी करने से मना कर दिया था। जिसके कारण शहाना तनाव में थी, जिसके बाद छात्रा ने आत्महत्या कर ली। अदालत ने आरोपी मंगेतर रुवैस को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
विज्ञापन


छात्रा के घर पहुंचने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पत्रकारों से कहा कि हमें लोगों के बीच अधिक जागरूकता पैदा करने की जरूरत है। यह माता-पिता, शिक्षकों, समाज की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री के उस बयान का समर्थन करता हूं जिसमें उन्होंने कहा था कि युवा महिलाओं को उन प्रस्तावों को अस्वीकार करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए, जहां दहेज की मांग की जाती है। इस प्रथा के संबंध में जनता की राय बदलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे पास 18 कानून हैं। अकेले कानून ऐसी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। हमें दहेज जैसी बुरी प्रथाओं के खिलाफ सामाजिक प्रतिबंध लगाने होंगे। साथ ही लोगों को अधिक जागरूक करना होगा। 


बता दें मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीसन सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने छात्रा की आत्महत्या पर दुख व्यक्त किया। साथ ही दहेज प्रथा की कड़ी निंदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed