फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman left with a shocking bill of over Rs 15 lakh due to a 'mystery' leak in her property

Shocking Water Bill: पानी का लीकेज बना जी का जंजाल, जल प्राधिकरण ने दो बच्चों की मां को थमाया 15 लाख का बिल

Sun, 26 Feb 2023 09:03 AM IST
विवेक दास न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Sun, 26 Feb 2023 09:03 AM IST
सार

Shocking Water Bill: वेल्स की एक महिला को पानी के लीकेज के लिए जल प्राधिकरण ने 15 लाख रुपये का बिल थमा दिया। महिला के अनुसार रिसाव कहां हो रहा है प्राधिकरण यह पता भी नहीं लगा सका और आखिरकार उन्हें रिसाव का पता लगाने के लिए उसे अपने खर्च पर एक निजी ठेकेदार को नियुक्त करने को कहा गया।

विज्ञापन
Woman left with a shocking bill of over Rs 15 lakh due to a 'mystery' leak in her property
water tap

विस्तार

वेल्स की एक महिला अपने पानी का बिल देखकर हैरान रह गईं। हालांकि उसने सोचा की यह बिल गलती से आया होगा पर बिल सही था। दरअसल अज्ञात पानी के रिसाव के कारण महिला को यह बिल भेजा गया था।
विज्ञापन


क्लेयर फिट्जपैट्रिक ब्रिजेंड पिछले साल अपने वर्तमान घर में रहने आई थी। दो बच्चों की मां उस समय हैरान रह गईं जब उन्होंने देखा कि जल प्राधिकरण का उनके पानी के कनेक्शन पर बहुत बड़ा बिल बकाया है।
विज्ञापन


कॉस्मेटिक प्रोडक्ट डेवलपर के रूप में काम करने वाली ने कहा, "मैं घबरा गई थी- उन्हें लगता होगा कि मैं पीछे के बगीचे में वाटरपार्क चला रही हूं।"

उन्होंने कहा, "मुझे पहली बार कुछ गड़बड़ है तब एहसास हुआ जब मुझे मेरे बैंक ने मेरे मासिक प्रत्यक्ष डेबिट बढ़ने के संबंध में सतर्क किया। उसके बाद मैंने जल प्राधिकरण को फोन किया तो मुझे बताया गया कि मेरा बकाया बैलेंस 3,823.27 पाउंड (3 लाख रुपये से अधिक) था। यह सुनकर मुझे विश्वास नहीं हुआ। बाद में एक इंजीनियर ने उन्हें सूचित किया कि उनके पानी के भारी बिल के पीछे एक लीकेज (रिसाव) जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लेयर फिट्जपैट्रिक ब्रिजेंड ने कहा, "उसके बाद, एक इंजीनियर आया उसने कहा कि वह क्षेत्र का निरीक्षण कर रहा था उस दौरान उसे पता चला कि कहीं रिसाव हो रहा है और यह रिसाव कहां है इसका पता लगाने के लिए शायद मेरे ड्राइववे को खोदना होगा।

खैर, फिट्जपैट्रिक की समस्या यहीं खत्म नहीं हुई। जब वह अगस्त में छुट्टी के बाद लौटी तो उसने देखा कि उसकी संपत्ति के ठीक बाहर एक बड़ा गड्ढ़ा खोदा गया था। हालांकि, रिसाव का फिर भी पता नहीं चला। जल कंपनी ने रिसाव का पता लगाने के लिए दो और बार कोशिश करने का फैसला किया। उन्हें फिर भी सफलता नहीं मिली और इस बीच उनका पानी का बिल बढ़कर 15.75 लाख रुपये से अधिक का हो गया था।

चीजें तब और बदतर हो गईं जब वेल्श जल प्राधिकरण ने उसे सूचित किया रिसाव का पता लगाने के लिए उसे अपने खर्च पर एक निजी ठेकेदार को नियुक्त करना होगा। फिलहाल, महिला के खाते को फ्रीज कर दिया गया है और भुगतान से निपटने के तरीके पर चर्चा चल रही है।


इस बीच, फिट्जपैट्रिक ने कहा कि वह इतने भारी बिल का भुगतान करने में सक्षम नहीं होंगी। दूसरी ओर, जल प्राधिकरण ने कहा कि रिसाव महिला की संपत्ति के आंतरिक पाइपवर्क में हुआ था। ऐसे में यह उनकी (फिट्जपैट्रिक की) जिम्मेदारी के तहत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed