फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman left home in midnight leaving daughter asleep, when returned see what happened

रात को बेटी को सोता छोड़ प्रेमी संग घूमने गई महिला, सवेरे वापस आई तो बन गई कहानी

Tue, 16 Oct 2018 12:39 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अहमदाबाद Updated Tue, 16 Oct 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
woman left home in midnight leaving daughter asleep, when returned see what happened
demo pic

प्रेम प्रसंग से जुड़ी खबरें अजब होती हैं और कई बार गजब कहानियां बना जाती हैं। गुजरात में एक महिला रात को अपनी बेटी के साथ गरबा खेलने गई लेकिन घर नहीं लौटी। उसके बाद जो हुआ वह फिल्मी स्टाइल में था। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि सोला साइंस रोड स्थित हेतार्थ पार्टी प्लॉट के पास रहने वाली 40 वर्षीय विवाहिता शुक्रवार रात को 14 साल की बेटी के साथ गरबा खेलने गई थी। रात 12 बजे बेटी घर आ गई लेकिन पत्नी नहीं लौटी जिससे चिंतित पति ने उसे कई बार फोन किया पर कोई उत्तर नहीं मिला।

विज्ञापन

पति घर के दरवाजे के पास उसका इंतजार करने लगा। इतने में पत्नी अपने प्रेमी युवराज सिंह के साथ गाड़ी में आई।युवराज की गाड़ी से पत्नी को उतरते देख पति गुस्से से लाल हो गया और उसकी गाड़ी का पीछा किया। लगभग 4 किलोमीटर तक पति ने गाड़ी का पीछा कर सिंधु भवन रोड पर स्थित एवलोन होटल के पास प्रेमी को पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने कहा- मुझे पत्नी पर पूरा भरोसा था। लेकिन एक झटके में सब कुछ खत्म कर दिया। मैं रातभर इंतजार में बैठा रहा। अगर मैं सो गया होता तो शायद यह सच मेरे सामने कभी न आ पाता।

घटना की जानकारी मिलते ही वस्त्रापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को पुलिस थाने ले गई। पुलिस ने युवराज का बैग चेक किया तो उसमें से तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस घटना में वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन के पीएसआई जीआर भरवाड़ ने युवराजसिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। युवराज ये कारतूस कहां से लाया था यह जानने के लिए पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।


आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला

युवराज सिंह से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि वह कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करता है। उसके पास हथियार का लाइसेंस नहीं है। गैरकानूनी रूप से कारतूस रखने पर पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। वस्त्रापुर पीआई एमएम जाडेजा ने बताया कि युवराज से जब पूछा गया कि ये कारतूस वह कहां से लाया है तब वह सही उत्तर नहीं दे सका इसलिए कारतूस कहां से लाया और क्यों अपने पास रखा था? यह जानने के लिए उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed