फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman lawyer spots rat on train awarded 19 thousand compensation

महिला वकील को ट्रेन में दिखा चूहा, शिकायत करने पर मिला 19 हजार रुपये का 'इनाम'

Wed, 18 Jul 2018 03:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Updated Wed, 18 Jul 2018 03:35 PM IST
विज्ञापन
Woman lawyer spots rat on train awarded 19 thousand compensation
डेमो तस्वीर

मुंबई के एक वकील को ट्रेन के डिब्बे में चूहे और गंदगी का सामना करने का बड़ा इनाम मिला है। उपभोक्ता फोरम ने उसे 19 हजार रुपये के मुआवजे से सम्मानित किया है। उपभोक्ता फोरम ने सेंट्रल रेलवे को 'सेवा की कमी' का दोषी ठहराते हुए कहा कि यात्रियों ने प्रीमियम राशि का भुगतान किया था, इसलिए उन्हें प्रीमियम सेवा प्रदान की जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन


यह घटना साल 2015 की है। दरअसल, एक महिला वकील शीतल कनाकिया अपने एक रिश्तेदार हेमा कनाकिया के साथ 7 नवंबर, 2015 को मुंबई के लोकमान्य तिलक रेलवे स्टेशन से तमिलनाडु जाने के लिए मुंबई एर्नाकुलम दुरंतो एक्सप्रेस में चढ़ीं थीं। इस दौरान दोनों ने ट्रेन के डिब्बे में चूहे को देखा, जिसके बाद उन्होंने रेल कर्मचारियों से इसकी शिकायत की। लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया और कहा गया कि ट्रेन में चूहे दिखना आम बात है। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने फिर इसकी शिकायत टीसी से की। अपनी लिखित शिकायत में उन्होंने ट्रेन में चूहे, खराब खाना, गंदा पानी और ट्रेन के डिब्बों में गंदगी की बात कही। लेकिन उसके बावजूद भी उन्हें अधिकारियों से कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रेन में दिए खराब खाने की वजह से उनकी तबीयत खराब हो गई, जिससे वो अपनी छुट्टियां का सही से आनंद नहीं ले पाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे की ओर से कोई सुनवाई न होता देख महिला वकील ने उपभोक्ता फोरम का रूख किया और उन्होंने सफर के दौरान हुई मानसिक पीड़ा और उत्पीड़न के मुआवजे के साथ ही टिकट के 6,600 रुपये का भुगतान रेलवे से करने की मांग की। ये मामला करीब 3 सालों तक चला और आखिरकार महिला वकील को न्याय मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed