फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman kills two daughters and attempts to hang self in Vadodara of Gujarat

Gujarat: आर्थिक तंगी के चलते मां ने ही ले ली अपनी बेटियों की जान, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

Tue, 11 Jul 2023 03:40 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 11 Jul 2023 03:40 PM IST
सार

गुजरात के वडोदरा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 43 वर्षीय महिला ने आर्थिक तंगी के कारण कथित तौर पर अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

विज्ञापन
Woman kills two daughters and attempts to hang self in Vadodara of Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात के वडोदरा से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 43 वर्षीय महिला ने आर्थिक तंगी के कारण कथित तौर पर अपनी दो बेटियों की हत्या कर दी और फिर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, महिला को उसके पड़ोसी ने बचा लिया। इस बात की जानकारी मंगलवार को पुलिस ने दी। 

विज्ञापन


घटना को लेकर पुलिस उपायुक्त (DCP) पन्ना मोमाया ने कहा कि दक्षा चौहान ने सोमवार रात शहर के करेलीबाग इलाके में अपने किराए के फ्लैट में कथित तौर पर अपनी बेटियों को जहर दिया और फिर लड़कियों का गला घोंट दिया। इसके बाद महिला ने आत्महत्या करने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मृतकों में से एक लड़की कक्षा 9 में पढ़ती थी, जबकि दूसरी ग्रेजुएशन कर रही थी। 
विज्ञापन


15 दिन पहले किराए के फ्लैट में हुई थी शिफ्ट
अधिकारी ने कहा, 'महिला तलाकशुदा थी और वह अपने पिता के साथ रह रही थी। वह 15 दिन पहले ही अपनी बेटियों के साथ करेलीबाग स्थित एक फ्लैट में शिफ्ट हुई थी। वह फ्लैट का किराया और बेटियों की स्कूल फीस भी जमा नहीं कर पा रही थी, जिसके चलते उसने अपनी बेटियों को जहर दे दिया। '
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी ने बचाई महिला की जान
पुलिस उपायुक्त ने कहा, 'महिला ने जब अपनी बेटियों को जहर दिया, तो उन पर जहर का असर नहीं हुआ। इसके बाद चौहान ने लड़कियों का गला घोंट दिया और खुद पंखे से लटकने की कोशिश की। मोमाया ने कहा, एक पड़ोसी ने उसे देख लिया और उसे बचा लिया।'


पुलिस ने शुरू की जांच
उन्होंने बताया कि पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम को भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed