{"_id":"5c906170bdec22146b5ebb8e","slug":"woman-intern-and-printer-allegedly-murdered-editor-of-news-portal-as-he-was-assaulting-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सालों से यौन शोषण कर रहा था संपादक, इंटर्न ने कर दी हत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दो सालों से यौन शोषण कर रहा था संपादक, इंटर्न ने कर दी हत्या
Tue, 19 Mar 2019 08:56 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 19 Mar 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
नित्यानंद पांडे (फाइल फोटो)
- फोटो : india Unbound
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला इंटर्न ने पत्रिका और समाचार वेबसाइट के संपादक की हत्या कर दी है। हत्या के आरोप में ठाणे पुलिस ग्रामीण ने महिला और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को संपादक का शव मिला था। मृतक संपादक की पहचान 44 साल के नित्यानंद पांडे के तौर पर हुई है। जो 15 मार्च से लापता थे। उनका शव भिवंडी के पास एक ब्रिज के नीचे पड़ा मिला।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि पांडे अपने समाचार वेबसाइट में काम करने वाली महिला सहयोगी का पिछले दो सालों से यौन शोषण कर रहा था। महिला ने इस घटना को अपने साथी सतीश मिश्रा के साथ अंजाम दिया। 34 साल का मिश्रा पांडे की पत्रिका को प्रिंट करने का काम करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि महिला और मिश्रा को पुलिस ने पीड़ित और इंटर्न के कॉल डाटा रिकॉर्ड (सीडीआर) के आधार पर गिरफ्तार किया है। भिवंडी पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक संजय हजारे ने कहा, 'पिछले दो सालों से पांडे महिला का कार्यस्थल पर यौन शोषण कर रहा था और उसने इसका विरोध किया था। पांडे ने उसे प्रमोशन देने से मना कर दिया और उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए कहा।'
विज्ञापन
हजारे ने बताया कि यौन शोषण रोकने के लिए महिला ने मिश्रा से संपर्क किया और उसे हत्या की साजिश में शामिल होने के लिए मना लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांडे ने मिश्रा का प्रिटिंग का पैसा नहीं दिया था और वह लगातार भुगतान में देरी कर रहा था।
हजारे ने कहा कि शुक्रवार को दोनों ने पांडे को कार से एक सी-फेसिंग घर दिखाने के बहाने भयंदर के उट्टान चलने के लिए मनाया, लेकिन ड्राइव के दौरान मिश्रा ने पांडे को एक नशीला पदार्थ मिली ड्रिंक पिलाई। जैसे ही पांडे बेहोश हो गया दोनों ने कार को रोका और रस्सी की मदद से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। उन्होंने शव को भिवंडी में फेंक दिया।