फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   woman in Telangana committed suicide after being terrified of ants News In Hindi

संदिग्ध मौत: क्या महिला ने चीटिंयों के खौफ में दी जान? शव के पास बरामद नोट में चौंकाने वाली बातें, जानिए मामला

Sun, 09 Nov 2025 09:06 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 09 Nov 2025 09:06 AM IST
सार

तेलंगाना के एक जिले से ये खबर सामने आई कि एक महिला ने चीटिंयों के डर से आत्महत्या कर ली। मामला इतना हैरान करने वाला था कि डॉक्टरों ने भी माना कि यह फोबिया बहुत दुर्लभ माना जाता है। ऐसे में महिला द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट ने इस पूरे मामले का खुलासा कर दिया, जिसमें लिखा था- मुझे माफ करना, मैं....  

विज्ञापन
woman in Telangana committed suicide after being terrified of ants News In Hindi
चीटिंयों के डर से महिला ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले से एक डर और हैरान करने वाला मामला सामने आ रहा है। घटना इतनी हैरान करने वाली है कि इसके बारे में जो भी सुनता है उसके कान खड़े हो जाते है कि ऐसा भी हो सकता है क्या? मामला ये है कि तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में एक 25 वर्षीय महिला ने चींटियों के डर के कारण आत्महत्या कर ली। डॉक्टर की माने तो जिस डर के चलते महिला ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया यह फोबिया बहुत दुर्लभ माना जाता है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि आखिर महिला ने ऐसा कदम कैसे उठाया? या फिर इसके पीछे कोई और कारण है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महिला की शादी 2022 में हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी है। घटना वाली सुबह उसने बेटी को रिश्तेदार के घर छोड़ा था। शाम को पति घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- विरासत की जंग: बिहार के इन पूर्व मुख्यमंत्रियों की साख भी दांव पर; कहीं बेटा, कहीं बहू तो कहीं दामाद मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन


छोड़ गई सुसाइड नोट 
हालांकि घटना और महिला के सुसाइड की वजह का खुलासा उसके द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट से हुआ। पुलिस अधिकारी ने शनिवार को बताया कि महिला चार नवंबर को घर में पंखे से लटकी मिली थी। मामले की जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें पूरे घटनाक्रम की पोल-पट्टी खोलकर रख दी। महिला द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में लिखा था कि मुझे माफ करना, मैं इन चींटियों के साथ नहीं रह सकती। बेटी का ध्यान रखना। इतना ही नहीं सुसाइड नोट में कुछ धार्मिक चढ़ावों का भी जिक्र था।

बचपन से चींटियों से डरती थी महिला
दूसरी ओर मामले में आगे ये बात भी पता चली कि महिला बचपन से ही चीटिंयों से डरती थी। पुलिस ने बताया कि महिला को बचपन से चींटियों से डर था और उसने पहले काउंसलिंग भी ली थी। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि सफाई करते समय उसे चींटियां दिखी होंगी और डर के मारे उसने यह कदम उठाया। मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ ने कहा कि यह फोबिया बहुत दुर्लभ और आत्महत्या दुर्लभ है।

ये भी पढ़ें:-  पहल: भारत-ब्राजील के उष्णकटिबंधीय वन कोष में पर्यवेक्षक बना, विकसित देशों से जलवायु जिम्मेदारी निभाने की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed