फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Woman from remote Thane hamlet delivers stillborn baby enroute to PHC was told to get admitted earlier says he

Maharashtra: 25 परिवारों वाले गांव में नहीं थी सड़क, पालकी पर ले जाते वक्त महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया

Fri, 02 Sep 2022 05:50 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 02 Sep 2022 05:50 PM IST
सार

गणेशपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधव कावले ने बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर उन्होंने गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि महिला की हालत अब स्थिर है और उसका उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Woman from remote Thane hamlet delivers stillborn baby enroute to PHC was told to get admitted earlier says he
अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाते वक्त एक 26 वर्षीय महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया। 25 परिवारों वाले गांव में सड़क न होने के कारण महिला को अस्थायी पालकी (स्थानीय भाषा में 'डोली' कहा जाता है) से अस्पताल ले जाया जा रहा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने पुष्टि की कि घटना गुरुवार को भिवंडी तालुका के धीगाशी गांव के धर्मचपड़ा में हुई। उन्होंने बताया कि दर्शना कार्ले को इसलिए एक डोली में चिकित्सा केंद्र ले जाया जा रहा था क्योंकि गांव तक उचित सड़क नहीं थी। उसे मृत बच्चे के जन्म का अनुभव हुआ और उसके साथ आने वाले लोगों द्वारा उसे गांव वापस ले जाया गया। उसकी एक लड़की और दो लड़की हैं और यह होता तो इसने चौथा बच्चा होना था। 
विज्ञापन


गणेशपुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधव कावले ने बताया कि घटना के बारे में पता चलने पर उन्होंने गांव का दौरा किया। उन्होंने बताया कि महिला की हालत अब स्थिर है और उसका उपचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कावले ने कहा, "महिला 24 अगस्त को नियमित जांच के लिए पीएचसी आई थी और उन्हें भर्ती करने की सलाह दी गई थी क्योंकि उसकी नियत डेट नजदीक थी। हालांकि उसने और उसके परिजनों ने कहा उन्हें कपड़े लेने के लिए वापस जाने की जरूरत है। फिर वे कभी वापस नहीं आए। पीएचसी की एक नर्स ने 26 अगस्त को उससे मुलाकात की थी।"


पीएचसी के अधिकारी ने बताया, उसके पति ने नर्स से कहा था कि उनकी पत्नी एक या दो दिन में भर्ती हो जाएगी। उसे यहां अंबाड़ी के साप्ताहिक बाजार जाने पर भी भर्ती होने के लिए कहा गया था। हालांकि, उन्होंने देरी की और गुरुवार को उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed